Bhopal News: आईसर कंपनी में बूम लिफ्ट वाला वाहन सोते मजदूर पर चढ़ा, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी के आईसर प्लांट में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यह प्लांट भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में है। यह सामान्य तो नहीं है लेकिन घटना होने से पूर्व जो हुआ है वह महाकवि तुलसीदास के सैंकड़ों दोहे में से एक की याद दिलाता है। उन्होंने लिखा था कि ‘तुलसी भरोसे राम के, निर्भय हो के सोए। अनहोनी होनी नहीं, होनी हो सो होए।लेकिन, विजय गोड के लिए होनी हो सो होय कर गया। वह 24 अगस्त को ही नौकरी करने आया था। उसी दिन हादसे में उसकी मौत हो गई।
सोते समय बूम लिफ्ट का वाहन चढ़ गया
जानकारी के अनुसार यह हादसा 24 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे हुआ था। जिसमें आईसर प्लांट (Eicher Plant) में जमकर भगदड़ भी मच गई थी। हादसे में विजय गौड़ पिता राजकुमार गौड़ उम्र 26 साल की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश (UP) के कुशी नगर (Kushi Nagar) जिले में रहते थे। फिलहाल बगरोद बस्ती में उनके ही जिले में रहने वाले अन्य मजदूरों के साथ रहते हुए नौकरी करने आए थे। विजय गौड़ (Vijay Gaud) परिवार के इकलौते खाने-कमाने वाले भी थे। यहां आईसर प्लांट को बनाने का काम चल रहा है। जिसके लिए केडीटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड (KDT Infrastructure Private Limited) के वाहन को लगाया गया था। यह बूम लिफ्ट (Boom lift) वाला वाहन जिसमें चालक के अलावा बूम में चढ़कर बड़े-बड़े लोहे की चादर को लगाने में इस्तेमाल होता है। दोपहर में मजदूरों को भोजन के लिए विश्राम दिया गया। भोजन करने के बाद विजय गौड़, नबी रसूल, धुव्र चौहान, आलोक कुमार और अमजद लेटे हुए थे। तभी बूम लिफ्ट का वाहन चालक उसे लापरवाही से चलाते हुए आया और सो रहे विजय गौड़ के शरीर पर चढ़ा दिया। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने शव को पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 250/26 दर्ज कर लिया है।
सवाल खड़े होते उससे पहले जांच पूरी
इस मामले में पुलिस ने केडीटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड (KDT Infrastructure Private Limited) की जिस बूम वाहन था उसके चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक के पास वाहन चलाने से संबंधित वैद्य पंजीकरण के अलावा फिटनेस और बीमा की जांच की जा रही है। इधर, आईसर कंपनी (Eicher Company) के भीतर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियों के आराम करने वाले स्थान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उसे जांच में शामिल करने की बजाय मामले को सड़क दुर्घटना जैसा मानकर पुलिस ने एफआईआर ही दर्ज कर ली है। यदि इसकी तह में जाकर जांच की जाती तो मामले में कई अन्य जिम्मेदारों के पास हादसे को लेकर उत्तर नहीं था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।