Bhopal News: पौने दो क्विंटल से ज्यादा चावल चोरी

Share

Bhopal News: थोक व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़कर लोडिंग वाहन से चोरी कर ले गए माल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गोदाम का ताला तोड़कर चोर पौने दो क्विंटल से ज्यादा चावल चोरी कर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के लिए लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदेहियों का पता लगा रही है।

शटर का कुंदा टूटा था

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार अनिकेत जैन उर्फ मिक्की (Aniket Jain@Mikki) पिता दीपक कुमार जैन उम्र 38 साल थोक कारोबारी हैं। वे कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित पंचवटी कॉलोनी (Panchwati Colony) में रहती हैं। उनका हनुमानगंज गल्ला बाजार में मनोज कुमार एंड कंपनी (Manoj Kumar And Company) से दाल-चावल का कारोबार है। माल रखने के लिए उन्होंने नूरमहल (Noormahal) रोड पर गोदाम भी किराए पर लिया है। इस गोदाम में 22 अगस्त को चावल की एक हजार बोरियां उतारी गई थी। चोरी का पता 24 अगस्त को उस वक्त चला जब माल लेने कारोबारी वहां पहुंचा। गोदाम में लगे शटर का कुंदा टूटा था और उसमें लगा ताला गायब था। गोदाम के भीतर से 61 बोरियां गायब थी। प्रत्येक बोरी में 30 किलो चावल हैं। इसलिए पुलिस को शक है कि इतनी भारी मात्रा में माल ले जाने के लिए लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण 211/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को वारदात करने वाले संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC Scam News: प्रापर्टी टैक्स भरने में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!