Bhopal News: राजधानी में तीन सप्ताह के भीतर तीसरी ज्वैलरी शॉप को चोरों ने किया साफ

Share

Bhopal News: गुजरात से संचालित कंपनी ने अभी तक चोरी गए माल और उसकी सूची नहीं सौंपी, दो जोन और क्राइम ब्रांच की अगुवाई में गठित स्पेशल टीम के पास कोई सुराग नहीं

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सिलसिलेवार हो रही चोरियों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर में तीन सप्ताह के भीतर में तीन आभूषण दुकानों में चोरों ने वारदातों को अंजाम दे दिया है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके में हुई है। इससे पहले दो आभूषण दुकानों के ताले गांधी नगर और निशातपुरा में टूट चुके हैं। शहर में हुई चोरियों की वारदातों में लगभग दो करोड़ रुपए का माल इस अवधि में जा चुका है।

ग्रिल काटकर भीतर घुसे

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अविनाश वाघ पिता सुभाष वाघ उम्र 38 साल ईव्ही एक्सक्लूसिव सिल्वर ज्वैलरी शोरुम (EV Exclusive Silver Jewelry Showroom) में नौकरी करते हैं। यह कंपनी गुजरात (Gujrat) से संचालित है जिसका शोरुम दस नंबर के पास हैं। अविनाश वाघ (Avinash Wagh) ने बताया कि शोरुम में 21 अगस्त को ताला लगाया गया था। अगले दिन सुबह 11 बजे विक्रय प्रतिनिधि प्रेमलता मेहरा (Premlata Mehra) की मौजूदगी में उसे खोला तो भीतर शोकेज में प्रदर्शन के लिए रखे सामान बिखरे हुए थे। शोरुम की पहली मंजिल में भी सामान अस्त-व्यस्त था। चोर पिछले रास्ते ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। वाघ ने बताया कि अभी चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का आकलन किया जा रहा है। इधर, मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और विशेष टीम ने कई स्तर पर पड़ताल की है। पुलिस ने कंपनी के पूर्व में पदस्थ कर्मचारियों की भी जानकारी मांगी है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 592/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Nursing Affiliation Scam: खेल मंत्री के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर थाने में आवेदन

बाहरी गिरोह पर शक

इससे पहले निशातपुरा (Nishatpura) स्थित ग्राम माहोली में ज्वैलरी शॉप में चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत सिद्धार्थ शिव स्वर्णकार (Siddarth Shiv Swarnkar) ने दर्ज कराई थी। चोरी की यहां पर 11 अगस्त को वारदात हुई थी। वहीं गांधी नगर (Gandhi Nagar) में 4 अगस्त को चोरी की वारदात हुई थी। यहां झूलेलाल मार्केट (Jhulelal Market) में महालक्ष्मी ज्वैलर्स (Mahalaxmi Jwellers) की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए का माल चोरी गया था। दुकान नरेंद्र हासवानी (Narendra Haswani) की थी। इन दोनों वारदातों को बाहरी गिरोह ने अंजाम दिया था। जिसकी तलाश में जुटी विशेष टीम अभी तक किसी भी व्यक्ति को दबोच नहीं सकी है। इसके अलावा कजलीखेड़ा (Kajlikheda) में एक पखवाड़े के भीतर में चोरी की दो बड़ी वारदातें हुई है। जिसमें करीब एक करोड़ दस लाख रुपए का माल गया है। सिलसिलेवार हो रही इन घटनाओं को रोकने की रणनीति और गिरोह को दबोचने का भी काम काफी पिछड़ गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Money Laundering : हवाला का कैरियर चैकिंग के दौरान पकड़ाया
Don`t copy text!