Bhopal Fraud News: जिस कार को बेचने का सौदा छह लाख में किया उसमें से चार लाख रुपए ले जाने के बावजूद उठा ले गया, छह महीने पूर्व हुई घटना में अब कार्रवाई

भोपाल। इंदौर के एक ऑटो डीलर के खिलाफ पुलिस ने साजिश और जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद पुलिस ने की थी। जिसमें डीसीपी जोन-3 कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामला छह लाख रुपए के कार सौदे में चार लाख रुपए लेकर चार दिन बाद ही उसे उठा ले जाने का है। जिसमें पीड़ित को ऑटो डीलर पर शक है।
इस तरह करता था फर्जीवाड़ा
जानकारी के अनुसार शानू अंसारी पिता अब्दुल नूर अंसारी उम्र 34 साल पुतलीघर के पास भोपाल अपार्टमेंट (Bhopal Apartment) में रहते हैं। उन्होंने 20 फरवरी को एमपी-09-एव्ही-2849 मारुति सुजुकी फॉक्स कार (Car) खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा छह लाख रुपए में इंदौर(Indore) के श्री मोटर्स ऑटो डीलर (Shri Motors Auto Dealer) के संचालक अविनाश साल्वे (Avinash Salve) के साथ हुआ। सौदे के तहत चार लाख रुपए का भुगतान करके वाहन पर कब्जा लिया गया। बाकी दो लाख रुपए की रकम वाहन के आरटीओ से ट्रांसफर होने पर देने का तय हुआ था। शानू अंसारी (Shanu Ansari) ने जो कार खरीदी थी वह पुरुषोत्तम सिंह (Purshottam Singh) के नाम पर थी। वे नरसिंहगढ़ (Narsingarh) जिले के रहने वाले थे। शानू अंसारी ने 24 फरवरी को कार की बैटरी में काम कराने नगर निगम कारखाना वर्कशॉप के पास रख दिया था। उसी जगह से वह कार अगले दिन गायब हो गई। कार चोरी होने के बाद पता चला कि अविनाश साल्वे इसी तरह से एग्रीमेंट करके पैसा लेने के बाद कार को वापस ले जाता है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत हुई थी। जिसकी कई स्तर पर जांच के बाद शाहजहांनाबाद पुलिस ने आरोपी ऑटो डीलर संचालक के खिलाफ प्रकरण 521/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।