Bhopal Fraud News: लोन दिलाने के नाम पर सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी से फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Fraud News: तीस हजार रुपए ऐंठने के मामले में आठ महीने तक चली लंबी जांच

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी को लोन दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की टीटी नगर पुलिस ने आठ महीना पूर्व चली लंबी जांच के बाद अब जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

लोन मंजूर कराने का दिया झांसा

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राधा मोहन शर्मा (Radha Mohan Sharma) पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 46 साल तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में रहते हैं। वे सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) में अधिकारी हैं। उन्हें लगभग डेढ़ साल पूर्व आरोपी आनंद शर्मा (Anand Sharma) मिला था। उसने लोन (Loan) मंजूर कराने का झांसा देकर उनसे 30 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। इसके बाद वह कुछ समय तक लोन कराने का झांसा देता रहा। जब उससे पैसा वापस मांगा तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। जिसके बाद इस मामले में जनवरी, 2026 में शिकायत हुई थी। इस शिकायत पर जांच करने और कार्रवाई करने का निर्णय लेने को लेकर हुए पत्राचार के चलते आठ महीने तक डायरी थाने और अधिकारियों के कार्यालय में घुमती रही। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 740/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी आनंद शर्मा ने कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिका माल वापस नहीं लेने पर कारोबारी को पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!