Bhopal News: डेढ़ साल की बच्ची ने खेल-खेल में ऑयल पी लिया,सरपंच के घर के नजदीक सैप्टिक टैंक में गिरकर नौ साल के बालक की मौत

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों में हुई घटनाओं में मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिनकी उम्र डेढ़ और नौ साल हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।
सिलाई मशीन में डाला जाने वाला ऑयल पी लिया
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मैक्स केयर अस्पताल (Max Care Hospital) से 19 जुलाई की शाम फोन आया था। अस्पताल ने बताया कि इलाज के लिए हानिया खान (Haniya Khan) पुत्री इमरान खान उम्र डेढ़ साल को लेकर आया गया था। उसने खेल-खेल में सिलाई मशीन में डाला जाने वाला ऑयल गटक लिया था। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। गौतम नगर थाना पुलिस ने मर्ग 16/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुनील बिदुआ (ASI Sunil Biduwa) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल है। इसलिए उनके विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इधर, खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) स्थित ग्राम दुमड़ी में सैप्टिक टैंक में डूबकर फरमान अली पिता युसूफ अली उम्र 9 साल की मौत हो गई है। वह अन्य बच्चों के साथ सरपंच के घर के नजदीक खेल रहा था। फरमान अली (Farman Ali) को परिजन चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) लेकर गए थे। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।