Bhopal News: बड़े तालाब में मिली एक दिन पुरानी लाश

Share

Bhopal News: जेब से चाबी का गुच्छा और पानी में खराब हुआ मोबाइल भी बरामद, शव की नहीं हुई पहचान, थानों में दर्ज गुम व्यक्ति की जुटाई जा रही जानकारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बड़े तालाब के भीतर से एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। शव एक दिन पुराना है। जेब से चाबी का गुच्छा और पानी में भीगने के कारण खराब हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।

दाहिने हाथ में त्रिशूल गुदा है

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार शव को फिलहाल पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) की मॉर्चुरी रुम में रखा गया है। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 32 से 40 साल के बीच हैं। नीली जींस कमर में बेल्ट के अलावा दाहिने हाथ में त्रिशूल का गुदना हैं। इसके अलावा हाथ में पंजाबी जैसा कड़ा भी है। पुलिस को यह शव 19 जुलाई की दोपहर राजा भोज प्रतिमा के सामने शीतला माता मंदिर घाट के बीच दिखा था। उसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया है। शव की पहचान के लिए उसके हुलिए और तस्वीरें भोपाल शहर के सभी थानों को भेजी गई है। इसके अलावा पहचान के प्रयास के लिए ऐसे गुम हुए व्यक्ति जो तीन दिनों से गायब हैं उनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच एएसआई मकसूद खान (ASI Maqsood Khan) कर रहे हैं। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने महिला की मदद से दिखाई पत्नी से दबंगई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!