Bhopal News: राजधानी के पांच थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं के बाद त्यौहार वाले दिन मातम पसरा,शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए

भोपाल। राजधानी में बीते चौबीस घंटों के दौरान पांच थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बालक समेत आधा दर्जन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जबकि तीन अन्य हादसे भोपाल देहात क्षेत्र के तीन थाना क्षेत्रों में हुए हैं। जिसमें एक दंपति है जिसकी शादी छह महीना पूर्व ही हुई थी। दोनों की अकाल मौत होने के कारण परिवार में मातम पसरा हुआ है।
डिवाइडर से टकराकर हुई मौत
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 08 नवंबर की सुबह लगभग सात बजे 11 मील के पास सड़क हादसा हुआ था। हादसे में 12 वर्षीय सौरभ प्रजापति (Saurabh Prajapati) की मौत हो गई। वह घर के सामने खेल रहा था। तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। पिता विनोद प्रजापति (Vinod Prajapati) उसे भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) लेकर पहुंचे थे। पुलिस को अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 74/26 कायम कर लिया है। इधर, रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र में स्थित छोटी झागरिया मोड पर 08 नवंबर की दोपहर करीब पौने दो बजे हुए हादसे में 30 वर्षीय सतीश कोरकू (Satish Korku) की मौत हो गई। वे सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले थे। घटना के वक्त वे अपनी पल्सर बाइक (Bike) से घर की तरफ जा रहे थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि उनकी मोटर साइकिल उनके ही कारण डिवाइडर से टकराई थी। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 72/26 कायम कर लिया है।
ब्रेकर से उछलकर गिरे युवक का शरीर डंपर के नीचे आया
इधर, बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र स्थित करारिया जोड़ के पास 08 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसा हुआ। इस गंभीर हादसे में बाइक (Bike) सवार 30 वर्षीय मिथुन प्रजापति (Mithun Prajapati) और उसकी पत्नी 21 वर्षीय पूजा प्रजापति (Pooja Prajapati) की मौत हो गई। दोनों विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज में रहते थे। भोपाल के कोलार रोड (Kolar Road) में रहते हुए काम करते थे। दोनों की शादी छह महीना पूर्व ही हुई थी। दंपति दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोटर साइकिल को कार (Car) वाले ने टक्कर मारी थी। कार में सवार लोग भी जख्मी है। जिसके संबंध में अभी थाना पुलिस को खबर नहीं मिली है। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 102-103/26 कायम कर लिया है। दूसरा विचलित करने वाला हादसा ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र स्थित गोलखेड़ी तिराहे पर 07 नवंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुआ। जिसमें 18 वर्षीय विपिन अहिरवार (Vipin Ahirwar) की मौत हो गई। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 50/26 कायम कर लिया हेै।
पैदल वृद्ध को टक्कर मारी
ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार विपिन अहिरवार पीपलखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह मिस्त्री का काम करता था। वह मोटर साइकिल से घर जा रहा था। वह अचानक आए ब्रेकर से उछलकर गिर गया था। इसके बाद पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया था। पुलिस को डंपर का नंबर नहीं मिला है। हालांकि उसके चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पांचवीं सड़क दुर्घटना 07 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। हादसा काछी बरखेड़ा और सागोनी तिराहे के बीच हुई थी। हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन के साथ-साथ मरने वाले वृद्ध के परिजनों का पता लगाना अभी बाकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।