Bhopal News: जिम ट्रेनर समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: दुर्गंध आने पर पुलिस को दी थी खबर, उत्तर प्रदेश से भोपाल आ रहे परिजन, पुलिस को मृत्यु पूर्व लिखा पत्र भी मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान जिम ट्रेनर समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगा ली है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस को एक मामले में सुसाइडपूर्व लिखा हुआ एक पत्र मिला है। परिजनों को घटना की खबर कर दी गई है। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पत्र में लिखा अब जीना नहीं चाहता

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अंकुर काम्पलेक्स के दो नंबर ब्लॉक में रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव (Abhishek Shrivastav) ने खबर दी थी कि उनके ऊपर एक जिम ट्रेनर किराए (Gym Trainer) से रहते हैं। वह कुछ दिन से दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। उनके घर से काफी दुर्गंध आ रही है। इस सूचना पर पुलिस ने 19—20 जुलाई की रात बारह बजे दरवाजा तोड़ा। भीतर फांसी के फंदे पर अरुण सक्सेना पिता शिवचरण सक्सेना उम्र 37 साल का शव लटका मिला। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली (Bareli) जिले के रहने वाले थे। अरुण सक्सेना (Arun Saxena) एक जिम में ट्रेनर का काम करते थे। पुलिस को एक पत्र मिला जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे अब जीना नहीं चाहते हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी भी नहीं हैं। वे कमरे में अकेले ही रहते थे। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 43/26  कायम कर शव पीएम गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया है। मामले की जांच एएसआई महेश धुर्वे (ASI Mahesh Dhurve) कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। वे 21 जुलाई को भोपाल आएंगे। जिसके बाद ही शव का पीएम कराया जाएगा। इधर, खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) स्थित भौंरी के नजदीक जाटव मोहल्ला में रहने वाले अजय जाटव पिता संतोष जाटव उम्र 18 साल ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना उसके रिश्तेदार ने 19 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे दी थी। अजय जाटव (Ajay Jatav) आंगनवाड़ी में काम करते थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अत्याधिक शराब का सेवन करते थे। जिस कारण उसकी सगाई भी टूट गई थी। इसके अलावा उससे परेशान होकर मां ने भी अलग रहना शुुरु कर दिया था। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम करके शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैदान में वाहन के नीचे सो रहे श्रमिक को कुचला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!