Bhopal News: पटाखा फोड़ने से पजामा सुलगा, रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त टकराने को लेकर हुआ था विवाद

भोपाल। मारपीट के अलग-अलग तीन प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिज थाने में दर्ज हुए। दो मामलों में अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। सभी मामलों में सामान्य कहासुनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। सभी घटनाओं में रोचक तथ्य सामने आने के चलते पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई की है।
आतिशबाजी से जला पजामा
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार बरेला गांव निवासी 21 वर्षीय कार्तिक चनाल (Kartik Chanal) ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया। वह चाय की दुकान पर काम करता है। मारपीट 08—09 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुई। वह दोस्तों के साथ रॉयल मार्केट पेट्रोल पंप पर गया था। वहां अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहा था। तभी मोपेड प(Moped) र सवार युवक-युवती वहां आए और उन्हें लगा कि वह उन्हें देखकर तंज मार रहे हैं। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। इसी तरह दूसरा प्रकरण 28 वर्षीय सूरज भान (Suraj Bhan) ने दर्ज कराया। वे संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में रहते हैं। वे लालघाटी पर 09 नवंबर की सुबह सात बजे चाय पीने गए थे। तभी कार (Car) एमपी-04-सीआर-4212 से आए तीन युवक आतिशबाजी करने लगे। आतिशबाजी से सूरज भान का पजामा जल गया। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। तीसरा प्रकरण टीटी नगर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी परिसर (Atal Bihari Vajpai Parisar) निवासी 25 वर्षीय लवीश मथने (Lavish Mathne) ने दर्ज कराया। वे पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। वह द क्रूज रेस्टोरेंट में दोस्त अमन दाहिया (Aman Dahiya) के साथ गए थे। वहां सुमित ललवानी (Sumit Lalwani) और उनकी महिला मित्र भारती उर्फ माही से धक्का लगने के विवाद पर मारपीट की नौबत आ गई। तीनों मामलों में कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 817-818-819/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।