Bhopal News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर

Share

Bhopal News: बेटे के बयानों के बाद सामने आई पूरी घटना, चार दिन अस्पताल में भी चला था इलाज

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना क्षेत्र में लगभग 25 दिन पूर्व हुआ था। मरने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर पर ही सवार था। वह उसमें से उछलकर सड़क पर गिर गया था।

लापरवाही से चला रहा था ट्रैक्टर

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 13 जून को सुबह आठ बजे आंकिया ग्राम के जोड़ पर हुई थी। हादसे में राजकुमार सोलंकी (Rajkumar Solanki) गंभीर रुप से जख्मी थे। उन्हें पहले जीवन दान फिर वहां से शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित एबीएम अस्पताल (ABM Hospital) में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उनकी 17 जून को मौत हो गई थी। राजकुमार सोलंकी पिता पिता नारायण सिंह सोलंकी उम्र 68 साल राजगढ़ (Rajgarh) जिले के न​रसिंहगढ़ स्थित सूरजपोल में रहते थे। शाहजहांनाबाद पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम करके केस डायरी नजीराबाद थाने को भेजी थी। नजीराबाद पुलिस ने 26/26 मर्ग कायम करके जांच की थी। जांच के दौरान पुलिस ने 36 वर्षीय बेटे अभिनव सोलंकी (Abhinav Solanki) समेत कई अन्य के बयान दर्ज किए। जिसमें पता चला कि ट्रैक्टर एमपी—08—जेडके—8244 को राधेश्याम अहिरवार (Radheshyam Ahirwar) चला रहा था। उसके पिता ट्रैक्टर के मडघाट पर बैठे थे। सभी लोग गुना से नरसिंहगढ़ की तरफ घर लौट रहे थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर 8 जुलाई को चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मृत्यु होने का प्रकरण 176/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मासूम की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित 8 जुलाई को हुए सड़क हादसे में मृत कृति गौड पिता अजय गौड उम्र चौदह माह की मौत के मामले में प्रकरण 429/26 दर्ज कर लिया है। यह रिपोर्ट थाने में मासूम की मां गुल्लो बाई गौड पति अजय गौड उम्र 24 साल की रिपोर्ट पर दर्ज हुई है। परिवार ग्राम छान में रहता है। घटना के वक्त कृति गौड (Krati Gaud) घर के सामने खेल रही थी। तभी आरोपी कमल राजपूत (Kamal Rajput)  मलबा वाली ट्रॉली (Trolly) लापरवाही से चलाकर बच्ची को टक्कर मार दिया था। वह मलबा उतारने संतोष विश्वकर्मा (Santosh Vishwakarma) के घर ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!