Bhopal Cyber Fraud: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber fraud: दो महिलाओं के साथ पौने दो लाख रुपए की रकम ऐंठ ली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान वर्क फ्रॉम होम के नाम पर काम दिलाने का झांसा देकर पौने दो लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Cyber fraud) शहर के कोलार रोड और निशातपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है। इससे पहले मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। घटनाओं में दोनों महिलाएं हैं जिनसे खरीदी और बिक्री पर कमीशन मिलने का लालच दिया गया था।

घर बैठे काम करके पैसा कमाने का दिया लाालच

कोलार रोड (Kolar road) थाना पुलिस के अनुसार आरती द्विवेदी (Arti Diwedi) पत्नी चंद्रप्रकाश तिवारी उम्र 32 साल वरुण नगर (Varun Nagar) में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में अप्रैल, 2026 में घर बैठे काम करके पैसा कमाने का विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उसे एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड लिया गया। उन्हें घरेलू सामान खरीदने पर कमीशन मिलने का लालच दिया था। उन्होंने दो किस्त में एक लाख, 30 हजार रुपए की खरीदी कर ली थी। उन्होंने जो उत्पाद पसंद किए थे वह उन्हें मिले भी नहीं। इसके अलावा आरोपियों ने अपने नंबर ब्लॉक कर दिए थे। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 397/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने हेमकुमार पटेल (Hem Kumar Patel) पति अर्जुन गौर उम्र 31 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे न्यू चौकसे नगर (New Chauksey Nagar) में रहती है। उनसे भी जालसाजों घर बैठे पैसा कमाने का झांसा देकर 44 हजार रुपए ऐंठ लिए। निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 09 जुलाई को प्रकरण 619/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थिएटर आर्टिस्ट के हाथ की अंगुली दांतों से चबाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!