Bhopal News: दो स्थानों पर हुई थी घटनाए, हादसे में तीन अन्य जख्मी

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रुप से घायल है। ये सड़क हादसे भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपीनगर और बैरागढ़ इलाके में हुये हैं। इन हादसों की जांच एमपी नगर और बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है।
निर्माणाधीन पुल से टकराया बाइक सवार
एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के अनुसार पहली सड़क दुर्घटना 12 जुलाई की शाम लगभग छह बजे पुराना सुभाष नगर (Subhash Nagar) फाटक के नजदीक फर्नीचर मार्केट (Furniture Market) के पास हुई। यहां खड़े एक लोडिंग वाहन से बाइक (Bike) सवार टकरा गया। उसमें तीन युवक सवार थे। जिसमें घटना स्थल पर ही 21 वर्षीय रघुराज ठाकुर (Raghuraj Thakur) की मौत हो गई। उसके साथ दो अन्य सवारों की हालत भी गंभीर है और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसी तरह बैरागढ़ (Bairagarh) थाना क्षेत्र में संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन (Sant Hirdaram Railway Station) के नजदीक 12 जुलाई की रात सड़क दुर्घटना हुई। यहा बाइक सवार निर्माणाधीन पुल से टकरा गया। जिस कारण 19 वर्षीय सूरज मीना (Suraj Meena) की मौत हो गई। वह सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले थे। उनके साथ मौजूद सौरभ को सामान्य चोटें आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग 14—29/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।