Bhopal News: पत्नी के सामने यात्री बस ने बाइक सवार को उड़ाया

Share

Bhopal News: ससुराल से लौटते वक्त हुआ गंभीर हादसा, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बैरसिया की तरफ जा रही यात्री बस ने बाइक सवार को उड़ा दिया। यह घटना उसकी पत्नी के सामने हुई। यह सड़क हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके में हुआ है। हादसे में बाइक सवार की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यात्री बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अभी वाहन की जब्ती नहीं की जा सकी है।

पैट्रोल पंप जाते समय मारी टक्कर

ईटखेड़ी ​(Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना ग्राम गोलखेड़ी (Golkhedi) के पास स्थित पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के नजदीक हुई थी। बाइक (Bike) को बंटी पिता भूरालाल कलावत उम्र 34 साल चला रहा था। वह मूलत: गुना (Guna) जिले के थामनेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 13 जुलाई की सुबह पत्नी रेणु कलावत (Renu Kalawat) और दो बच्चों के साथ भोपाल में स्थित ससुराल आए हुए थे। वहां से लौटते वक्त बंटी कलावत (Bunty Kalawat) ने पंप के सामने पत्नी को यह बोलकर उतार दिया कि वह पेट्रोल भराकर वापस लौट रहा है। इसके बाद उसने जैसे ही बाइक को पंप की तरफ जाने के लिए मोड़ा तो भोपाल से बैरसिया (Berasia) की तरफ जा रही यात्री बस (Bus) ने बाइक को उड़ा दिया। हादसे में उसको गंभीर चोट आई थी। उसे गंभीर हालत में दोपहर दो बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर लिया है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में 13 जुलाई की रात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 293/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!