Bhopal News: चार स्थानों पर चाकू मारकर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: कारोबारी समेत आधा दर्जन गंभीर रुप से जख्मी, राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर खड़े हो रहे सवाल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चार स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाएं हुई है। इसमें कारोबारी समेत आधा दर्जन गंभीर रुप से जख्मी है। भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। हमले के पीछे सभी मामलों में अलग-अलग कारण सामने आए हैं।

कारोबारी के पीठ में चाकू धंसा

बैरागढ़ (Bairagarh) में 13 जुलाई की दोपहर दो बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी 45 वर्षीय नीरज जिनयानी (Neeraj Jinyani) को एक-एक करके चाकू से दो गंभीर वार किए। घटना सेवा सदन (Sewa Sadan) के पीछे घर के सामने हुई। उस वक्त घायल नीरज जिनयानी अपनी मोपेड (Moped) पर ही बैठे थे। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों का मारा हुआ चाकू (Knife) घायल के पीठ में धंस गया हैं। बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक गौतम (TI Ashok Gautam) ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को शंका है कि पुरानी रंजिश या फिर लेन-देन के विवाद पर हमला हुआ है। जिसके लिए पीड़ित के विस्तृत बयान अभी दर्ज किया जाना बाकी है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण 285/26 दर्ज कर लिया है।

कार से फुटबाल टकराई तो मां-बेटी पर हमला

इधर, गौतम नगर (Gautam Nagar) में स्थित रिसालदार कॉलोनी (Risaldar Colony) में खूनी संघर्ष हो गया। इस संबंध में 45 वर्षीय वसीम ने प्रकरण दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे फुटबाल (Football) खेल रहे थे। तभी पड़ोसी शोयब के घर के बाहर खड़ी कार (Car) में फुटबाल जाकर लग गई। इसलिए शोयब के पिता मेहमूद खान ने बच्चों की फुटबाल को फाड़ दिया। रात को वह घर पहुंचा तो इसी बात को लेकर बवाल हो गया। जिसमें वसीम, उसकी वृद्ध मां फरजाना, बहन समीना और भतीजे आमिर एवं अल्फेज के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। आमिर के पैर में चाकू का गंभीर वार लगा है। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 414/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News : बच्चे के अपहरण की सूचना, परेशान हुई पुलिस

जेल से बाहर आए बदमाश ने चाकू मारा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

इधर, छोला मंदिर(Chhola Mandir)  में स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) में 12 जुलाई की रात 52 वर्षीय सोहन लाल पिता हरप्रसाद उम्र 52 साल पर जानलेवा हमला किया गया। वह लाइड डेकोरेशन का काम करता है। सोहन लाल (Sohan Lal) पड़ोसी प्रताप के साथ भोजन कर रहा था। उसी वक्त उसका बड़ा भाई माखन उर्फ मलखान (Makhan@Malkhan) वहां आ गया। उसने चाकू (Knife) निकालकर उसे यह बोलकर मारना शुरु कर दिया कि जब वह जेल (Jail) में था तब वह उसके बेटे को परेशान करता था। चाकू का वार सोहन के सिर पर लगा है। वह दो महीना पूर्व ही जेल से रिहा हुआ है।

ऑटो चालक के पेट में चाकू घोंपा

इधर, जानलेवा हमले की चौथी वारदात भी छोला मंदिर (Chhola Mandir) स्थित भानपुर (Bhanpur) ब्रिज के पास हुई। यहां हुए हमले में ऑटो (Auto) चालक 34 वर्षीय शाहरुख खान (Shahrukh Khan) घायल है। हमलावर आफाक, जहीर, जहीर का दामाद शादाब है। घटना के वक्त वह अपनी मोपेड से 12 जुलाई की रात अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) इलाके से लौट रहा था। उसे रास्ते में रोककर आफाक यह बोलने लगा कि वह उसके दुश्मन का साथ दे रहा है। इसी बात पर हुई कहासुनी के बाद चाकू निकालकर ऑटो चालक शाहरुख खान के पेट में चाकू घोंप दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 666/668/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: महिला बैंक कर्मचारी का छह साल तक शारीरिक शोषण

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!