Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत पांच लाख रुपए से अधिक का माल बटोरा,पति को दिल का दौरा आने के कारण इंदौर के बांबे अस्पताल में मौजूद थी पत्नी

भोपाल। शिवाजी नगर के गवर्नमेंट घर में चोर घुस गए। यह मकान Commissioner Of Economics And Statistics की पीए का है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। वे पति को हार्ट अटैक आने के कारण इंदौर में स्थित बांबे अस्पताल गईं हुई थी। मकान से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत पांच लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी गया है।
वारदात के समय वे इंदौर पति का इलाज करवा रही थी
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार गंगा देवी चौहान पति ज्ञान कुमार चौहान उम्र 59 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे अंकुर खेल परिसर के नजदीक शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में रहती हैं। घटना की जानकारी उन्हें फोन पर पूजा गजभिए (Pooja Gajbhiye) ने दी थी। उन्होंने शोर मचाया तो वारदात करने वाला चोर सामान उठाकर भागता नजर आया। गंगा देवी चौहान (Ganga Devi Chauhan) आर्थिक एवं सांख्यिकी कमिश्नर की पीए हैं। वहीं पति ज्ञान कुमार चौहान (Gyan Kumar Chauhan) गुना में स्थित अर्द्ध शासकीय कार्य से रिटायर्ड हुए हैं। उन्हें 03 जुलाई को हार्ट अटैक आया था। इस कारण पत्नी समेत अन्य परिजन उनकी देखरेख के लिए इंदौर (Indore) में हैं। मकान सूना पाकर चोरों ने 7 जुलाई की रात को वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के अलावा नकदी 45 हजार रुपए भी ले गए हैं। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 454/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदेही दिखाई दिया है। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।