Bhopal Double Murder: पहले पति की तरफ बढ़ रहा है जांच का दायरा

Share

Bhopal Double Murder: छोटे तालाब में कूदकर की थी आत्महत्या, प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के चलते मर्डर की संभावना, सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदेहियों की एआई से साफ कराई तस्वीरें, शक के घेरे में आए परिवार के सदस्यों समेत एक दर्जन संदेहियों से पूछताछ, सुपारी देकर सुनियोजित तरीके से मर्डर करने की संभावना, दो सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Bhopal Double Murder
ये हैं वो संदिग्ध जिन्हें भोपाल पुलिस तलाश रही है।

भोपाल। गोली मारकर किए गए डबल मर्डर केस में तेरह दिन बाद भी भेपाल (Bhopal Double Murder) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस खाली हाथ है। हालांकि उसके पास अब एआई की मदद से धुंधली तस्वीरें साफ होकर मिल गई है। इसमें दिखाई दे रहे दोनों संदिग्ध ने वारदात करने की संभावनाएं पुलिस जता रही है। इधर, पुलिस ने मारी गई महिला के पहले पति की भी जानकारी खंगालना शुरु कर दिया है।

प्रॉपर्टी डीलर से हो रही पूछताछ

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस शकुंतला बारीक के भाई-भाभी, उनके दामाद, बेटे के अलावा इटारसी (Itarsi) के प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ कर रही है। भाई-भाभी के पास मोटी रकम आई है। जिसके संबंध में उन्होंने बताया है कि 10 फीसदी ब्याज पर रकम उन्होंने एक मुस्लिम से ली थी। जिसको वह भुगतान कर रहे थे। यह रकम अवधपुरी का मकान बेचने से मिली। पुलिस ने ब्याज पर पैसा देने वाले मुस्लिम व्यक्ति से भी पूछताछ कर ली है। इधर, इटारसी के प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने फिर उठाया है। इससे पहले वह उनसे पूछताछ कर चुकी है। दरअसल, शकुंतला बारीक (Shakuntala Barik) की पुश्तैनी संपत्ति उसने पॉवर ऑफ अटॉर्नी लेकर बेची थी। सौदा लगभग 18 लाख रुपए में तय हुआ था। इसमें भी शकुंतला बारीक और हेमत फिलेमोन के साथ विवाद की बात सामने आई है। जिस कारण प्रॉपर्टी डीलर को नए सिरे से पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया गया।

यह भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने जुटाई 600 बसें, कांग्रेस ने उठाए सवाल

हत्याकांड के बाद दो मोबाइल मिले

दंपति भीमराव अंबेडकर कॉलोनी (Bhimrao Ambedkar Colony) में रहता था। उनकी दो दिन पुरानी दुर्गंध आने पर लाश 24 जून को मिली थी। इस मामले में उनके मकान में रहने वाले दंपति किराएदारों से भी पूछताछ की जा रही है। वृद्ध दंपति पढ़ने वाले छात्रों को ही मकान किराए पर देते थे। पहली बार दंपति को मकान दिया था। वारदात के बाद यह दंपति रातोंरात घर छोड़कर फरार हो गया था। इसके अलावा पांच छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, पुलिस को पड़ताल में सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास एक कीपेड मोबाइल (Mobile) मिला है। जबकि दूसरा मोबाइल कजलीखेड़ा (Kajlikheda) में मिला है। यह मोबाइल फेंकने से पहले आरोपियों ने सुभाष नगर शराब दुकान से शराब की बोतल भी ली थी।

पुलिस ने घटना स्थल को साफ करा दिया

ऐशबाग स्थित डॉक्टर अंबेडकर नगर कॉलोनी में हुए डबल मर्डर केस में एक विवादित चर्च (Church) की संपत्ति विवाद के दस्तावेज भी मिले थे। जिसके बाद शुरुआत में जांच वहां घुम गई थी। भारतीय रेल से रिटायर्ड हेमंत फिलेमोन (Hemant Philemon) मूलत: इटारसी के रहने वाले थे। वहीं भेल के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से रिटायर्ड शकुंतला बारीक (Kasturba Barik) मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। चर्च की संस्था को राज्य सरकार की तरफ से जमीन मिली थी। इन जमीनों को गुपचुप बेचने का मामला जबलपुर उच्च न्यायालय पहुंचा था। जिसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) में भी प्रकरण दर्ज है। इधर, पुलिस ने 08 जुलाई को घटना स्थल पर स्थित मकान को धुलवा दिया है। इसके लिए दो सफाई कर्मियों को पुलिस ने बुलाया था। वहीं परिवार से भी कमरा साफ करने के लिए बोला गया। यहां 24 जून से लेकर अभी तक गोली चलने के बाद फैला हुआ खून जमा था। वहां से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी कैंटीन संचालक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Double Murder
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!