Rani Kamlapati GRP News: नकदी, एटीएम, मोबाइल समेत हजारों रुपए का माल गायब

भोपाल। नर्मदा एक्सप्रेस की आरक्षित कोच से एक महिला का पर्स चोरी चला गया। मामले की जांच रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) कर रही है। पर्स में नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान रखा था।
रानी कमलापति स्टेशन पर घटना का पता चला
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार नीता सिंह पति भूपत सिंह उम्र 52 साल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित सेमरा कला में रहती हैं। वे 07 जुलाई को नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) की एस-2 कोच में अनूपपुर से भोपाल आने सवार हुई थीं। नीता सिंह (Neeta Singh) के पास रखा पर्स (Purse) वह सिरहाने के नजदीक रखकर सो गई। ट्रेन (Train) 08 जुलाई की सुबह रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंची तो वह गायब था। उसके भीतर 25 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल, चश्मा समेत अन्य सामान था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 40 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।