Bhopal News: वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल,निशातपुरा थाने में पुलिस मुख्यालय के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर ज्यादती का मामला भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने होटल के कमरे में घटना को अंजाम दिया था।
होटल में बना लिया था आपत्तिजनक वीडियो
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार घटना मई, 2025 में हुई थी। पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह बुधवारा (Budhwara) इलाके में रहती है। उसकी पहचान आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहने वाले आरोपी नवी खान (Navi Khan) के साथ हुई थी। उसने शादी करने का झांसा दिया था। ऐसा करके उसने लालघाटी (Lalghati) स्थित होटल में पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो Videoलिए थे। जिसको वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। यह विवाद की स्थिति तब निर्मित हुई जब पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। आरोपी गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 473/26 दर्ज कर लिया है। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने भी संतोष साहू (Santosh Sahu) के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी मार्च, 2023 से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। इस मामले की एफआईआर थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण पुरुष की तरफ से दर्ज कराई गई। जबकि पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी एसओपी के अनुसार महिला अधिकारी का एफआईआर दर्ज करने के लिए होना अनिवार्य हैं। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 603/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।