Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: जिम से लौटते वक्त मोटर साइकिल असंतुलित होकर गिरने से आई थी चोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में जख्मी महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं के यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर में निशातपुरा और बैरसिया थाना क्षेत्र के हैं।

कार ने मारी थी टक्कर

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार 19 जून को ग्राम चांदा सलोई देव बडखेरी रोड पर मोटर साइकिल को टक्कर मारी गई थी। मोटर साइकिल को गब्बर सिंह गुर्जर (Gabbar Singh Gurjar) चला रहा था। चचेरा भाई विजय के साथ शैतान बाई पत्नी भूर सिंह उम्र 48 साल भी उसी मोटर साइकिल पर सवार थी। वह नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरसाना में रहती थी। दोनों रिश्तेदार उसे मायके बैरसिया स्थित ग्राम गांगाखेड़ी से उसे छोड़ने जा रहे थे। तभी मारुति कार (Maruti Car) एमपी-04-एचए-5011 ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल थे। पुलिस ने इस मामले में जख्मी गब्बर के बड़े भाई हेम सिंह गुर्जर (Hem Singh Gurjar) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इलाज के दौरान शैतान बाई (Shaitan Bai) ने 05 जुलाई की सुबह दम तोड़ दिया। बैरसिया थाना पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ पहले प्रकरण दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पीएम के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में 3 जुलाई को गणेश मंदिर के पास हुए हादसे में जख्मी साहिल मालवीय पिता पप्पू मालवीय उम्र 22 साल की 04 जुलाई की शाम पांच बजे पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में मौत हो गई। वह मोटर साइकिल पर सवार होकर नव जीवन कॉलोनी (Nav Jeevan Colony) स्थित घर जा रहा था। हादसे के वक्त साहिल मालवीय (Sahil Malviya) जिम से वापस लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। जिस कारण स्वयं के वाहन से गिरने के बाद उनका सिर डिवाइडर से टकराया था। वे गुर्जर की डेयरी में नौकरी करते थे। निशातपुरा पुलिस ने मर्ग 49/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्यारेलाल (ASI Payarelal) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   JK Hospital Update News: आकाश दुबे पुलिस के लिए अवसर या आफत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!