Bhopal Court News: सवा तीन किलो गांजा को नष्ट करने कोर्ट की तरफ से आर्डर जारी

Share

Bhopal Court News: एक साल के भीतर साढ़े तीन दर्जन प्रकरणों का है माल,सात करोड़ रुपए के मादक पदार्थ को Disposal किया जाएगा,तीन जिलों में से एक स्थान पर होगा नष्ट

Bhopal Court News
भोपाल जिला अदालत—फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में एक साल के भीतर आरोपियों से बरामद सवा तीन किलो से अधिक गांजा नष्ट करने की तैयारी है। इसके अलावा करीब पौने नौ किलो चरस भी उसमें शामिल हैं। इस संबंध में कोर्ट (Bhopal Court News) की तरफ से आदेश हुए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की निगरानी में बनी समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। करीब सात करोड़ रुपए का मादक पदार्थ नष्ट किया जाना है।

पदार्थ को नष्ट करने से संबंधित सूची बनाई गई

जानकारी के अनुसार प्रदेश में दमोह, नीमच और कटनी जिले में इसे Disposal किया जाता है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में इससे पहले दमोह और नीमच में ही इसे नष्ट करने का काम किया है। इस संबंध में कोर्ट की तरफ से पुलिस ने आवेदन लगाकर इस कार्रवाई को लेकर पत्राचार किया था। जिसके बाद डीसीपी क्राइम ब्रांच की अगुवाई में एक समिति बनी थी। इसमें 44 प्रकरणों के 335 किलो 934 ग्राम मादक पदार्थ को नष्ट करने से संबंधित सूची बनाई गई। जिसकी कीमत का आंकलन किया गया तो वह सात करोड़ रुपए पाई गई। इसमें से 35 प्रकरणों का माल सिर्फ क्राइम ब्रांच (Crime Branch)  का है। जबकि हबीबगंज, बैरागढ़ और जहांगीराबाद थाने के तीन-तीन प्रकरण हैं। इन प्रकरणों में सर्वाधिक गांजा (Ganja) 327 किलो से अधिक बरामद हुआ है। इसके अलावा पौने नौ किलो चरस (Charas) और ब्राउन शुगर हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी पुलिस हर साल जुलाई के महीने में मादक पदार्थ को नष्ट करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरबीआई गाइड लाइन की पुलिस ने दिलाई याद

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!