Bhopal GRP News: पांचाली और नकदी साढ़े तीन लाख रुपए केश की कहानी से खुली पोल,चोरों ने रेलवे के डीसीटीआई को भी नहीं बख्शा

भोपाल। आप यदि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) देखकर उत्साहित हैं तो यह आपकी भूल है। क्योंकि देश की अधिकांश ट्रेनों में सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। खासतौर पर मध्यप्रदेश से गुजरने वाली हर ट्रेनों में खतरा है। आरपीएफ और जीआरपी (Bhopal GRP News) जैसी भारी भरकम सुरक्षा एजेंसियों का टारगेट सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रियों को सुरक्षा देने तक सीमित रह गया है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, पिछले चौबीस घंटों के दौरान चोरी के पांच मामले दर्ज हुए है। जिनमें पांच सवारियों के सोने—चांदी के जेवरात, महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा नकदी पौने चार लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हैं।
रेलवे कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) ने 1 जुलाई को चार मुकदमे दर्ज किए। जिसमें सबसे पहली शिकायत रविंद्र कुमार पिता झारखंडी प्रसाद यादव उम्र 49 साल ने दर्ज कराई। वे इंदौर (Indore) के विजय नगर (Vijay Nagar) थाना क्षेत्र में रहते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) में वे मुख्य टिकट निरीक्षक (Chief Ticket Inspector) हैं। फिलहाल रतलाम डिवीजन में तैनात है। उनकी 18234 नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) में भोपाल से इंदौर के बीच टिकट चैकिंग की ड्यूटी लगी थी। वे एसी कोच बी—3 में पहुंचे और बैग (Bag) रखकर टिकट चैक करने चले गए। वे कोच की सात नंबर सीट पर वापस लौटे तो उनका सामान गायब था। उनका सरकारी कोट जिसमें नेम प्लेट थी, नकदी, रेलवे के दस्तावेज सभी गायब थे। उन्हें चोरी का पता सीहोर रेलवे स्टेशन पर चला था। जिस कारण केस डायरी भोपाल जीआरपी के पास पहुंची। इसी तरह दूसरी वारदात वैरावल एक्सप्रेस (Veraval Express) के एस—2 कोच में हुई। शिकायत विशाल गोस्वामी (Vishal Goswami) पिता विष्णु गोस्वामी उम्र 25 साल ने दर्ज कराई। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के जरवौरा जिले में रहते हैं। फिलहाल शाजापुर (Shajapur) जिले में रहते हुए नौकरी की तलाश में हैं। बैग में घड़ी, नकदी 1500 रुपए के अलावा शिक्षा से संबंधित कीमती दस्तावेज रखे हुए थे।
लावारिस मिला बैग भीतर रखा सामान गायब
चोरी की तीसरी रिपोर्ट भोपाल जीआरपी ने पंचमुथु एस (Panchamuthu S) पिता सेल्लामुथु उदायर उम्र 59 साल की शिकायत पर दर्ज की है। वे तमिलनाडू (Tamilnadu) के सेलम जिले में रहते हैं। वे बेटों के साथ जयपुर—चैन्नई एक्सप्रेस (Jaipur-Chennai Express) के एस—2 कोच में सवार होने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर पहुंचे थे। ट्रेन (Train) आने में समय था इसलिए बैग सिरहाने में रखकर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर सो गए। कुछ देर बाद वह गायब हो गया। बैग के भीतर साढ़े तीन लाख रुपए, वीवो कंपनी का मोबाइल, कपड़े समेत अन्य सामान था। बैग पुलिस के साथ तलाशने पर वह प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर लावारिस मिल गया। लेकिन, बाकी सामान उससे गायब था। यह घटना 30—01 जुलाई की दरमियानी रात दो बजे हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश निवासी शमशाद का इंदौर—भोपाल एक्सप्रेस (Indore-Bhopal Express) के बी—2 कोच की बर्थ से बैग चोरी चला गया। जिसमें सात हजार रुपए, लैपटॉप समेत करीब 60 हजार रुपए का माल रखा था।
ट्रेन में भूल गई जेवरात वाला बैग गायब

इधर, रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) ने चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत माया राजपूत (Maya Rajput) ने थाने में दर्ज कराई है। वे बहन के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) के डी—5 कोच में इटारसी (Itarsi) स्टेशन से सवार हुई थी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पर 30 जून को उतरने की जल्दबाजी में वह बैग (Bag) उठाना ही भूल गई। उस बैग के भीतर पांच ग्राम वजनी सोने का पंचाली रखा था। जिसकी कीमत पुलिस ने 72 हजार रुपए बताई है। इसके अलावा डेढ़ हजार रुपए, 20 नई साड़ियां भी रखी थी। पुलिस का कहना है कि साड़ी बेचने के लिए वह लेकर घुम रही थीं। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, सीसीटीवी के जरिए भी वह संदिग्धों तक नहीं पहुंच सकी है। इन मामलों में से एक पीड़ित को अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। उसका आवेदन आनलाइन भी दर्ज नहीं किया जा रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।