Bhopal News: इंडस्ट्रीयल में रिपेयरिंग के बाद घर के नजदीक पार्क की थी निगमकर्मी ने, चोरी का मामला दर्ज

भोपाल। आपको हैरानी हुई तो जरुर होगी। लेकिन, यह सच है और जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने चोरी गए नगर निगम के फॉगिंग वाहन की कीमत एक लाख रुपए बताई है।
एसके इंडस्ट्रीज में रिपेयरिंग के लिए डाला था
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात हुई। इससे पहले चोरी गया वाहन एमपी—04—डीबी—1284 गोविंदपुरा स्थित एसके इंडस्ट्रीज (SK Industries) में रिपेयरिंग होने के लिए डाला गया था। पुलिस का कहना है कि वाहन इतना ज्यादा कीमती नहीं है। क्योंकि वह 2013 मॉडल का है। महिंद्रा अल्फा (Mahindra Alfa) कंपनी के लोडिंग वाहन को रिमोल्ड करके निगम ने उसे फॉगिंग मशीन (Fogging Machin) में कन्वर्ट कराया था। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने उसके ड्रायवर एहतेशाम अहमद (Ehtesham Ahmed) पिता नफीस अहमद उम्र 37 साल की शिकायत पर चोरी का मामला 180/26 दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले संदेही का पता लगाने सीसीटीवी खंगालने का काम पुलिस कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।