Bhopal News: ब्ल्यू मेट्रो लाइन के डायवर्जन के कारण हुई दुर्घटना,अशोका गार्डन पहुंचा था मामला, जांच के बाद केस डायरी गोविंदपुरा थाने भेजी,टक्कर मारने वाले दोनों वाहन पुलिस के लिए बने हुए हैं पहेली,दाहिने पैर की करना पड़ी सर्जरी

भोपाल। मेट्रो (METRO) के प्रस्तावित ब्ल्यू लाइन (Blue Line) का काम जारी है। जिसके लिए आईटीआई से प्रभात चौराहे के बीच डायवर्जन लागू हैं। यहां इंडस्ट्रीयल एरिया गेट से आगे वनवे हैं। इसी रोड पर निकलने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना की शुरुआती जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने की थी। जिसमें पता चला कि हादसा भोपाल शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुआ है। इसलिए केस डायरी वहां भेजी गई। यहां कार की टक्कर लगने के बाद मोटर साइकिल सवार गिरा। जिसके दाहिने पैर पर मिनी ट्रक का पहिया चढ़ गया। दोनों वाहनों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
डायवर्जन होने के कारण हुआ हादसा
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में मुकेश बाबरिया पिता रामधर बाबरिया उम्र 44 साल जख्मी है। वे पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में स्थित ए—सेक्टर सच्चिदानंद नगर (Sachchidanand Nagar) में रहते हैं। मुकेश बाबरिया (Mukesh Babaria) शाहपुरा स्थित निजी कंपनी में काम करते है। दुर्घटना 15 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। वे प्रभात चौराहे (Prabhat Chauraha) से दाहिने मुड़कर इंडस्ट्रीयल एरिया गेट (Industrial Area Gate) के सामने पहुंचे। यहां डायवर्जन होने के कारण वे गलत दिशा की तरफ किनारे जाने लगे। तभी आईटीआई तिराहे से प्रभात चौराहे की तरफ जा रही कार (Car) ने उनकी बाइक (Bike) पर टक्कर मारी। जिस कारण वे गिर गए, तभी कार के पीछे चल रहा मिनी ट्रक (Mini Truck) का पहिया उनके दाहिने पैर को कुचलते हुए चला गया। हादसे के बाद उन्हें जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां से परिजन हजेला अस्पताल (Hajela Hospital) में ले गए। मामले की जांच अब गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। जिसमें 30 जून को अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण 534/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।