Bhopal News: घरेलू कलह के दो मामले थाने पहुंचे

Share

Bhopal News: लव मैरिज के बाद ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित,होटल संचालक पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान घरेलू कलह से जुड़े मामले थाने में पहुंचे। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। एक मामले की पीड़िता ने लव मैरिज की है। जबकि दूसरे मामले का आरोपी होटल मालिक हैं।

ये महिलायें हुई हैं घर में प्रताड़ित

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 30 जून को 29 वर्षीय महिला थाने पहुंची थी। उसने जून, 2025 में लव मैरिज की है। उसका मायका रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप में हैं। प्रेम विवाह के बाद उसके ससुराल में सास-ससुर प्रताड़ित करते थे। पुरानी बात को लेकर ही 29 जून की रात को दो बजे पति आया। वह पति से पहले सोने को लेकर कलह करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान ससुर ने भी गाल में तमाचे मारे। इसके अलावा सास ने बाल पकड़कर उसे बुरी तरह से पीटा। मिसरोद थाना पुलिस ने 30 जून की सुबह नाक से खून बहने के कारण मेडिकल परीक्षण के बाद प्रकरण 394/26 दर्ज किया है। इसी तरह पिपलानी (Piplani) पुलिस ने 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर रायसेन के होटल मालिक के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता विधिक क्षेत्र में काम करती है। आरोपी पति 28 जून की रात नौ बजे घर आया। उसने पहले घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। महिला ने पुलिस से मदद मांगी तो वह उसके सामने ही पत्नी को पीटने लगा। पिपलानी थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण 632/26 दर्ज कर लिया है। दंपति के बीच पूर्व से घरेलू कलह चली आ रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुख में नशा करने का हुआ आदी, मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!