Bhopal News: जिलाबदर बदमाश समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Share

Bhopal News: त्योहार की सुरक्षा से पूर्व छानबीन में गांधी नगर थाना पुलिस को मिली कामयाबी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को दबोचा है। इसमें एक जिलाबदर बदमाश है। जबकि एक विधि विरोधी बालक समेत दो व्यक्तियों के पास से चाकू मिला है। यह सभी कार्रवाई त्यौहार की सुरक्षा के चलते चल रही छानबीन के दौरान हुई है।

एक साल के लिए हुआ था जिलाबदर

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 1 जून की रात पैदल घर जा रहे व्यक्ति को नाबालिग और फराज उर्फ सरफराज (Faraz@Sarfaraz) ने रोककर चाकू मार दिया था। चाकू का वार गर्दन के पास लगा था। इसके अलावा कंधे और पीठ पर भी चाकू लगा था। इसी वारदात में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपी गोंडीपुरा (Gondipura) में रहते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, गांधी नगर थाना पुलिस ने सोहिल उर्फ बच्चा (Sohil@Bachcha) पिता कादर खान उम्र 31 साल को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से एक साल के लिए जिलाबदर करने आदेश हुए थे। इसके बावजूद वह गांधी नगर स्थित ढ़ाबे के पास मिला। उसके खिलाफ चौदह प्रकरण पहले से दर्ज है। इसमें मारपीट, चोरी, आबकारी समेत अन्य मामले दर्ज है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोपेड में आग लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!