Bhopal News: एमएलए को भी भनक लगी तो यकीन दिलाने पहुंच गए,एक दिन पहले डीसीपी ने क्षेत्र का किया था दौरा

भोपाल। राजधानी की डीके यानि दानिश कुंज कॉलोनी। यहां एक पखवाड़े से चोरी, झपटमारी और लूट की वारदातें हो रही है। अभी तक चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ये सभी घटनाएं भेापाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। जिसमें लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा का माल बदमाश लूट ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस इलाके में भोपाल शहर के जोन—4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने दौरा किया। इसके बाद लोकल एमएलए रामेश्वर शर्मा भी पब्लिक से बातचीत करने उनके बीच पहुंच गए। अभी तक किसी भी संदेही का पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
इन अधिकारियों के यहां हुई वारदातें
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार स्टेट बैंक (SBI) के रिटायर्डअधिकारी शशांक हरदास (Shashank Hardas) के घर के ताले चोरों ने चटकाए थे। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी में तैनात अफसर के बंगले को भी बदमाशों ने निशाना बनाया था। यहां से करीब 30 लाख रुपए के जेवरात चोर बटोर ले गए। इसके अलावा बीएसएनएल (BSNL) के रिटायर्ड सीजीएम की पत्नी सरिता राजहंस (Sarita Rajhans) से मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट की लूट भी हुई थी। इन मामलों को सुलझाने पांच टीमें बनाई गई है। कोलार रोड की पुलिस अभी तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम कर चुकी है। इधर, पुलिस वारदात पर अंकुश लगाने और मामले से नाराज चल रहे रहवासियों को संतुष्ट करने पर नाकाम है। वहीं अब दबाव के रास्ते मामले को दूसरा मोड़ देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से दानिश कुंज (Danish Kunj) में जाकर रहवासियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने और किराएदारों की जानकारी थाने में देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बहरहाल, पिछले एक पखवाड़े से सिलसिलेवार हो रही वारदातों को लेकर अभी भी कोई ठोस सुराग पुलिस के पास नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।