Bhopal News: थार के बोनट में हो गया सवार, बचने भागा तो साथियों ने पीछा करके धमकाया,सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल

भोपाल। कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा के गिरोह से जुड़े लोगों ने सड़क पर आतंक मचाया। बदमाश महंगी थार चलाने के लिए पैसा होते हुए रंगदारी मांग रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके की है। आरोपियों में शामिल एक बदमाश थार के बोनट में सवार हो गया। जिसको लेकर पीड़ित जान बचाने भागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है।
थार की बोनट में चढ़ गया आरोपी
जानकारी के अनुसार अरशद बब्बा (Arshad Babba) फिलहाल जेल में हैं। उसे कुछ दिन पहले ही शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने दबोचा है। उसके साथी सलमान (Salman), रहमान उर्फ घोड़ा (Rehman@Ghoda), राशिद (Rashid) समेत आठ-दस आरोपी काजीकैंप में स्थित सलीम चाय की दुकान में खड़े थे। यहां 24 वर्षीय अदनान खान (Adnan Khan) थार लेकर पहुंचा। वह विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज (Sironj) का रहने वाला है। वह बाफना कॉलोनी (Bafna Colony) में रहने वाली बुआ के घर आया हुआ है। यहां रिश्तेदारी में शादी है। अदनान खान से उसके चचेरे भाई के बारे में पूछा। इसके बाद वह उससे 15 हजार रुपए मांगने लगे। उसने इंकार किया तो आरोपी बोले इतनी महंगी कार चलाने के लिए पैसा है और वह मदद मांग रहे हैं तो होशियारी दिखा रहा है। इसके बाद आरोपियों ने चाकू (Knife) निकाला और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान एक आरोपी उसकी थार (Thar) की बोनट में भी चढ़ गया। अदनान जान बचाने वाहन से भागा। करीब एक किलोमीटर तक बदमाश उसके बोनट पर बैठा ही रहा। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें वह फरार भी चल रहे हैं। अब ताजा घटनाक्रम के बाद हनुमानगंज पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 307/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।