Bhopal News: ईट उठाकर हलवाई को मारी

Share

Bhopal News: आरोपी ने मांगा था गुटखा, नाक-मुंह और आंख के नजदीक आई चोट

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ईट उठाकर एक युवक के चेहरे पर कई वार कर दिए। हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे पीड़ित से गुटखा मांगा था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। हमले में पीड़ित को नाक-मुंह के अलावा आंख के नजदीक चोट आई है।

गुटखा मांगने को लेकर हुआ विवाद

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी मोहन यादव पिता स्वर्गीय जीतन यादव उम्र 35 साल है। वह भेल क्वार्टर गांधी मार्केट (Gandhi Market) के नजदीक रहते हैं। मोहन यादव (Mohan Yadav) हलवाई का काम करते हैं। हमले की वारदात 23 जून की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। आरोपी दीपक धोसले (Deepak Dhosle) है जो गुटखा मांग रहा था। इसी बात को लेकर हुई नोकझोक गाली-गलौज के बाद हाथापाई में बदल गई। आरोपी दीपक ने सड़क पर ईट उठाई और कई बार मोहन यादव के चेहरे पर मार दिया। उसको गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ 23 जून को प्रकरण 604/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई संतोष रघुवंशी (SI Santosh Raghuvanshi) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Satna Police News: थाना बाइक का शोरुम बना
Don`t copy text!