Bhopal News: गिरफ्तार चार आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा,एक दर्जन मोबाइल के मालिक अभी भी पुलिस को नहीं मिले,एसयूवी बाइक चोरी करके दे रहे थे वारदात को अंजाम,22 मोबाइल, चार मोटर साइकिल, चाकू समेत 11 लाख रुपए का माल बरामद

भोपाल। गिरफ्तार झपटमारों के तार ईरानी डेरा से जुड़ गए हैं। रिमांड पर मौजूद आरोपियों से हुई पूछताछ में 22 मोबाइल झपटने की वारदातों का खुलासा हुआ है। इन झपटमारों को भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। जिसमें पुलिस को अभी भी एक दर्जन उसके मालिकों का पता लगाना बाकी है। इधर, आरोपी जिन एसयूवी बाइक से वारदात कर रहे थे वह चोरी की निकली। पुलिस ने बरामद माल की कीमत 11 लाख रुपए बताई है।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया है गिरफ्तार
झपटमारी करने वाले साहिल खान पिता इल्यास खान उम्र 23 साल, फैजान पठान पिता अब्दुल रहमान पठान उम्र 21 साल, समीर अंसारी पिता शफीक अंसारी उम्र 25 साल और तालिब खान पिता सईद खान उम्र 28 साल को अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। साहिल खान (Sahil Khan) मूलत: शाजापुर (Shajapur) जिले का रहने वाला है। अभी अहसान नगर (Aehsan Nagar) में वह किराए से रहता है और वैन चलाने का काम करता है। उसके खिलाफ चोरी के दो मुकदमे पहले से दर्ज है। फैजान पठान (Faizan Pathan) भी अहसान नगर में रहता है। जिस कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। इसी तरह समीर अंसारी (Sameer Ansari) ईरानी डेरा (Irani Dera) के पास अमन कॉलोनी (Aman Colony) में रहता है। उसके खिलाफ मारपीट के पहले प्रकरण दर्ज है। तालिब खान Talib Khan( ईटखेड़ी (Ithkhedi) स्थित लांबाखेड़ा में रहता है। वह ड्रायवरी का काम करता है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
आरोपियों ने अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में चार और हबीबगंज (Habibganj) में तीन झपटमारी की वारदातों (Bhopal News) को करना कबूला है। इसी तरह टीला जमालपुरा, गोविंदपुरा, पिपलानी और अशोका गार्डन में एक-एक झपटमारी की वारदात को करना कबूला है। साहिल खान (Sahil Khan) ने बागसेवनिया से बाइक (Bike) चोरी भी की थी। जिसकी मदद से आरोपी झपटमारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केटीएम, आर-15, पल्सर और होंडा साइन बाइक मिली है।
दो आरोपी अभी भी फरार
पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना सबदर ईरानी (Sabdar Irani) और शाहरुख है जो अभी फरार चल रहे हैं। यह दोनों आरोपी ईरानी डेरा में रहते हैं। झपटमारी के बाद गिरफ्तार आरोपी मोबाइल (Mobile) को सबदर ईरानी को 3 से 5 हजार रुपए प्रति मोबाइल के हिसाब से बेच देते थे। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों का सुराग देने पर ईनाम भी घोषित किया है। पुलिस जब झपटमारों की धरपकड़ कर रही थी उस वक्त उन्हें छुड़ाने का भी प्रयास किया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।