Bhopal Cop News: डीआईजी कानून-व्यवस्था मीडिया से करंगें संवाद

Share

Bhopal Cop News: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक के बाद जताई थी नाराजगी

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। वहां मीडिया (Bhopal Cop News) से हुई चर्चा में पता चला कि पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तरफ से घटनाओं को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने के लिए काफी मेहनत करना होती है। यह पता चलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए उसे प्रभावी तरीके से लागू करने बोला था।

मीडिया से चर्चा के लिए समय हुआ निर्धारित

इस नाराजगी का असर यह हुआ कि डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसमें उप पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था तरुण नायक (DIG Tarun Nayak) को अधिकृत किया गया। वे सभी तरह के मीडिया प्रतिनिधियों से कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर नियमित चर्चा करेंगें। इधर, भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी नियमित दोपहर दो बजे मीडिया से चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है।

डीआईजी के आवास के पास लगी आग

टीटी नगर (TT Nagar) स्थित चौहत्तर बंगले में 17 नवंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे आग लग गई। यह आग जंगल वाले हिस्से में फेंके गए कचरे के ढ़ेेर में लगी थी। जानकारी के अनुसार नजदीक ही उप पुलिस महानिरीक्षक रियाज इकबाल (DIG Riyaz Iqbal) का भी आवास है। आग की लपटें काफी ऊंची थी और वह 50 फीट दूर से भी नजर आ रही थी। आग से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। नगर निगम का दमकल पहुंच गया था और उसने तुरंत ही आग को नियंत्रित भी कर लिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने किया बलात्कार 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!