Bhopal News: दोनों घटनाओं में शराब के नशे के कारण पारिवारिक कलह की बातें हुई उजागर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
दोनों की नशे की लत से घर में होती थी घरेलू कलह
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार निरुपम रॉयल टॉवर (Nirupam Royal Tower) में रहने वाले योगेश सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 35 साल का शव कमरे के भीतर मिला। वे प्रायवेट सिविल इंजीनियर का काम करते थे। योगेश सोनी (Yogesh Soni) विवाहित हैं और छह साल का बेटा भी है। उन्हें नशा करने की बुरी लत थी। जिस कारण घरेलू कलह होती थी। इसलिए पत्नी भी उन्हें छोड़कर छिंदवाड़ा में स्थित मायके में रहने लगी थी। वह कभी—कभी आती हैं। उन्हें कमरे में मृत हालत में सबसे पहले बहन अंजली सोनी (Anjali Soni) ने देखा था। मामले की जांच एसआई राजकुमार गुप्ता (SI Rajkumar Gupta) कर रहे हैं। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 41/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में सायलेंट अटैक की बातें सामने आई है। इधर, खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) स्थित बरखेड़ा बोंदर गांव में मूंगे के पेड़ पर बलराम दोहरे पिता शिवलाल दोहरे उम्र 50 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जहां लाश मिली है उसके ही नजदीक घर भी है। बलराम दोहरे (Balram Dohre) की चार बेटी और एक बेटा है। सभी विवाहित भी है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 26/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एएसआई बाबूलाल (ASI Babulal) पहुंचे थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पत्नी से हुई बातचीत के बाद पता चला है कि वे शराब अत्याधिक मात्रा में पीते थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।