Bhopal Cyber Fraud: बैंक अधिकारी समेत आधा दर्जन व्यक्तियों का मोबाइल हैक करके खाते से निकाली रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: न लिंक दबाई न फोन आया फिर भी अचानक अपडेट होने लगे थे एंड्रायड मोबाइल

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Cyber fraud)  शहर के चूना भट्टी, अवधपुरी, कटारा हिल्स और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। इनमें बैंक अधिकारी समेत आधा दर्जन व्यक्तियों के मोबाइल को हैक किया गया था। जिसमें जालसाजों ने चार लाख, 98 हजार 960 रुपए की मोटी रकम निकाली है। शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कर दिया है जिनमें रकम पहुंची थी।

बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर की बातचीत

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने सुनील बब्बर (Sunil Babbar) पिता सूरज प्रकाश बब्बर उम्र 68 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। वे ग्लोबस सिटी (Global City) में रहते हैं। उनके पास क्रेडिट कार्ड (Credit Card) अपग्रेड करने का झांसा देकर जालसाजों ने 16 नवंबर को फोन किया था। आरोपियों ने व्हाट्स एप की स्क्रीन साझा करने के लिए लिंक भेजी थी। उनके खाते से 1,39,309 रुपए निकल गए। इसी तरह अवधपुरी (Awadhpuri) थाना ने जालसाजी के दो प्रकरण 574-575/26 दर्ज किए। जिसमें पहली शिकायत कन्हैयालाल वर्मा (Kanhaiyalal Verma) पिता जेपी वर्मा उम्र 49 साल ने दर्ज कराई। वे राम नगर (Ram Nagar) में रहते है। उनके पास बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने फोन लगाया था। आरोपियों ने बैंक खाता नंबर गलत लिंक करने का बताते हुए उसे सुधारने के लिए व्हाट्स एप पर लिंक भेजी थी। उसे दबाने के बाद खाते से 84719 रुपए निकल गए। इसी तरह दूसरी शिकायत सुमित कुमार (Sumit Kumar) पिता मदन मोहन प्रसाद उम्र 40 साल ने दर्ज कराई। वे नक्षत्र इंक्लेव (Nakshatra Enclave) में रहते हैं। उनके खाते से 78500 रुपए निकले हैं। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने अवध नारायण मकोरिया (Awadh Narayan Makoriya) पिता स्वर्गीय छेदीलाल मकोरिया उम्र 52 साल की शिकायत पर प्रकरण 714/26 दर्ज किया। वे संजय नगर (Sanjay Nagar) में स्थित राम नगर कॉलोनी में रहते हैं। उनके खाते से लगभग सवा दो लाख रुपए निकले हैं। इससे पहले उनकी सिम अचानक बंद हो गई थी। उसे ही चालू करने के लिए किए गए संपर्क के बाद फर्जीवाड़ा हुआ था। कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने रजनी सिंह (Rajni Singh) पति प्रेम बहादुर सिंह पुंडीर उम्र 47 साल की शिकायत पर प्रकरण 359/26 दर्ज किया। वे कृष्णा टॉवर स्वर्ण कुंज (Krishna Tower Swarna Kunj) कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें से 97432 रुपए निकल गए। उन्होंने कोई भी लिंक को नहीं दबाया था। जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस ने भी सायबर फ्रॉड के दो मामले 398-399/26 दर्ज किए हैं। शिकायत रामजी शर्मा (Ramji Sharma) पिता प्रेम लाल शर्मा उम्र 55 साल ने दर्ज कराई। वे वसुंधरा बैंक कॉलोनी में रहते हैं। वे एसडीईआरएफ (SDIRF) में आरक्षक हैं। उनके खाते से 13 नवंबर को 34 हजार रुपए निकल गए। इससे पहले उनका मोबाइल (Mobile) हैक हुआ और अचानक बंद होकर अपडेट होने लगा था। दूसरी शिकायत यादव मोहल्ला निवासी विशाल मौर्य (Vishal Maurya) पिता पीडी मौर्य उम्र 41 साल ने दर्ज कराई। वे एसबीआई बैंक (SBI Bank) में सीनियर एसोसिएट पोस्ट में हैं। उनका भी मोबाइल हैक हुआ और खाते से 65 हजार रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : दो लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!