MP ATS News: एमपी एटीएस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश,पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मिशन से जुड़े थे चार आरोपी,पूछताछ करके फंडिंग की जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मिशन से जुड़े चौथे साथी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे फिर पूछताछ के लिए 28 जून तक रिमांड पर लिया गया। इससे पहले एटीएस (MP ATS News) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के फंडिंग मॉड्यूल को जानने का प्रयास कर रही है।
सभी युवक पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर कर रहे थे काम
जानकारी के अनुसार 12 जून को एटीएस (ATS) ने मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह (Mohammad Faraz @Khalid Saifullah) को दबोचा था। वह कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहता है। उसका असली नाम मोहम्मद फराज (Mohammed Faraz) है। जबकि पाकिस्तानी हैंडलर्स (Pakistani Handlers) के संपर्क में आने के बाद उसे खालिद सैफुल्लाह (Khalid Saifullah) नाम दिया गया था। उससे हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में स्थित देवबंद मदरसे (Deoband Madrasa) से जुड़े नईम अब्दुला (Naeem Abdullah) को दबोचा था। इन दोनों युवकों के मोबाइल(Mobile) पर पाकिस्तान से भेजे गए जिहादी जंग से संबंधित वीडियो भेजे गए थे। यह वीडियो (Video) डार्क वेब के रास्ते मिले थे। यह दोनों वीडियो केंद्रीय जांच एजेंसियों की निगाह में आ गए थे। जिसके बाद से उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इन दोनों गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने शाकिर मेव (Shakir Mev) को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया था। चौथा आरोपी इजहार उल हक (Izhar-ul-Haq) है। उससे 22 जून तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। वह बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले का रहने वाला है। इजहार उल हक ने नईम से अपनी पहचान होना कबूला है। उसके पास पाकिस्तानी व्हाट्स एप ग्रुप में शामिल भारत के कई अन्य लोगों के जुड़े होने के बारे में जानकारी मिली हैं। यह सभी युवक पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर मुस्लिम युवाओं को पीएफआई मिशन (PFI Mission) से जोड़ने में जुटे थे। विशेष सत्र न्यायाधीश डॉक्टर मुकेश मलिक के समक्ष एटीएस ने बिहार में ले जाकर छानबीन करने की बात बोली गई। जिसके लिए एक सप्ताह के लिए फिर रिमांड मांगा गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।