Bhopal Loot News: वारदात में शामिल एक व्यक्ति की पहचान हुई, आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। चाकू की नोंक पर यात्री बस के एक कंडक्टर से नकदी लूट ली गई। घटना तीन दिन पहले भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के बागसेवनिया इलाके में हुई थी। पुलिस को जांच में एक व्यक्ति का नाम पता चला है। आरोपियों की संख्या चार है जो कि अलग-अलग दो मोटर साइकिल पर सवार थे।
चाकू की नोंक पर लूटे हाथ से पैसे
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 13 नवंबर को नारायण नगर (Narayan Nagar) स्थित यात्री प्रतीक्षालय (Passenger Waiting Area) में हुई थी। घटना की शिकायत खजूरी कला निवासी 28 वर्षीय रोहित लोधी (Rohit Lodhi) ने दर्ज कराई है। वे राजपूत ट्रेवल्स (Rajput Travels) की बस (Bus) में कंडक्टर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन रात लगभग सवा नौ बजे वे मंडीदीप की तरफ जा रहे थे। आरोपियों ने यात्री प्रतीक्षालय में बस रुकवाई। इसके बाद दो युवक बस के भीतर घुस आए। उन्होंने रोहित लोधी के हाथ में रखे एक हजार रुपए चाकू (Knife) की नोंक पर लूट लिए। इसके बाद नीचे उतरकर अपने साथियों की बाइक (Bike) में बैठकर भाग गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया था। रोहित लोधी ने नसीम ब्रेकर नाम के बदमाश को पहचाना है। उसके खिलाफ कई प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस उसे दबोचने गई तो वह अपने ठिकाने से गायब था। बागसेवनिया थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण 883/26 दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।