Bhopal Cyber Fraud: एयरपोर्ट स्टाफ बनकर पौने चार लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: पहले पति फिर पिता को क्यूआर कोड भेजकर खाते में रकम डलवाईपरिचितों से भी कर्ज लेकर लंदन से आया पार्सल छुड़ाने जालसाजों को पैसा दिया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लंदन का पार्सल छुड़ाने के नाम पर एक महिला से तीन लाख, 85 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। मामले की जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने मुंबई एयरपोर्ट का स्टाफ बनकर फोन लगाया था।

पार्सल छुड़ाने कियोस्क के जरिए भी जमा कराए

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार रेखावती साहू पति मनोज कुमार उम्र 28 साल करोद स्थित मानस विहार कॉलोनी (Manas Vihar Colony) में रहती हैं। उनका मायका विंध्याचल अकादमी के पास गेहूंखेड़ा में हैं। रेखावती साहू (Rekhawati Sahu) 3 जून को अपने मायके आई थी। उसी दिन सुबह लगभग सवा नौ बजे व्हाट्स एप पर कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार (Vijay Kumar) बताते हुए यूके लंदन (UK, London) से एक पार्सल (Parcel) आने की जानकारी दी। जालसाज ने कहा कि विमानतल कर चुकाने के लिए 25 हजार रुपए भुगतान करने बोला। जालसाज ने भुगतान करने क्यूआर कोड उन्हें व्हाट्स एप पर भेजा। यह क्यूआर कोड उन्होंने पति मनोज कुमार (Manoj Kumar) को भेज दिया। इसके बाद उसी जालसाज ने अनुमति पत्र के नाम पर 75 हजार रुपए मांगे। यह रकम के लिए भेजा क्यूआर कोड रेखावती साहू ने अपने पिता रामचरण साहू (Ramcharan Sahu) को भेज दिया। इसके बाद जालसाजों ने एक लाख, 85 हजार रुपए देने पर पार्सल मिलने की बात बोली। इस कारण पीड़िता ने अपने दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से पैसा मांगकर भेज दिया। पार्सल छुड़ाने के लिए एक लाख रुपए की रकम कियोस्क के जरिए भी जमा कराए। लेकिन, जालसाजों की मांग वहां खत्म नहीं हुई। इसलिए पीड़ित को शक हो गया और घटना पति को बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 227/26 दर्ज कर लिया। पुलिस जिन खातों में रकम भेजी गई उसकी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: वैक्सीन लगने के बाद वृद्ध की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!