Bhopal News: नाबालिग किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला

Share

Bhopal News: मंगेतर ने फोन करके सास को दी थी घटना की जानकारी

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। जंगल के एक पेड़ पर एक नाबालिग किशोरी का शव पुलिस को लटका मिला है। उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण अभी आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

युवक से शादी भी तय हो गई थी

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार उमा सेहरिया पिता रामचंदर सेहरिया उम्र 16 साल उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता अचारपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया (Acharpura Industrial Area) में मजदूरी करते हैं। परिवार जहां काम करता है उसके ही नजदीक रहता भी है। उमा सेहरिया (Uma Sehriya) का एक युवक से रिश्ता तय हो रहा था। उससे भविष्य में बालिग होने पर शादी भी होना थी। उसने फोन करके होने वाली सास कस्तूरी सेहरिया से बताया कि उनकी बेटी फांसी लगाने जा रही है। यह पता चलने पर परिवार उसे तलाशने निकला था। अचारपुरा के नजदीक जंगल में 20 जून की सुबह नौ बजे पहुंचें तो वह फंदे पर लटकी मिली। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 30/26 कायम कर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में स्थित गांधी मेडिको लीगल में शव परीक्षण कराया। मामले की जांच एएसआई केएल सुनहरे (ASI KL Sunhare) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal news: शादी के बाद बिगड़े हालात, लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!