Bhopal News: मॉर्निग वॉक में निकली महिला से छीनी हीरे के पेंडेंट लगी चेन

Share

Bhopal News: हाफ पेंट-टी शर्ट पहने पैदल युवक ने आकर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा

Bhopal News
सांकेतिक​ चित्र

भोपाल। मॉर्निग वॉक में निकली महिला से सोने की चेन पैदल आए बदमाश ने झपट ली। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड स्थित दानिश कुंज कॉलोनी के नजदीक हुई। झपटमार हाफ पेंट और टी शर्ट पहना हुआ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपी का पता लगाना शुरु कर दिया है।

गले की चेन को छुपाने का प्रयास भी किया

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 19 जून की सुबह लगभग पौने पांच बजे हुई थी। वारदात दानिश कुंज(Danish Kunj)  कॉलोनी में हुई। पीड़िता सरिता राजहंस (Sareeta Rajhans) उम्र 57 साल है। वह प्रतिदिन मॉर्निग वॉक में निकलती हैं। पति सत्यानंद राजहंस (Satyanand Rajhans) हैं जो कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में मुख्य महाप्रबंधक पद से रिटायर्ड है। बेटा-बहू गुरुग्राम में रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध दिख रही थी। इसलिए उन्होंने गले में पहनी चेन को छुपाने का भी प्रयास किया। लेकिन, वह उनके पास आकर सीधे गले में झपटा मारा। जिसके बाद सोने की चेन जिसमें हीरे का पेंडेंट लगा था छीनकर भाग गया। वारदात के बाद एक व्यक्ति ने उनकी आकर मदद की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से हर रोज लूट और झपटमारी की वारदातें हो रही हैं। जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस महकमा नाकाम है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से बछड़े की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!