Bhopal News: पांच महीने पहले हुई थी वारदात, आरोपी के खिलाफ दर्ज है पंद्रह एफआईआर

भोपाल। चोरी के मामले में एक शातिर बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने दबोचा है। उसने पांच महीने पहले चोरी की एक वारदात की थी। उस माल को जब्त करने के बाद पुलिस ने अब पीड़ित को तलाशने के बाद मामला दर्ज किया है।
चोरी समेत बारह मुकदमे पहले से हैं दर्ज
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार रूचि बेलवंशी पति रोहित कुमार बेलवंशी उम्र 33 साल रविशंकर मार्केट (Ravishankar Market) के सामने रहती हैं। चोरी की वारदात 20 जनवरी को हुई थी। उस दिन वह पूरे परिवार के साथ छिंदवाड़ा शादी में गई थी। उनके मकान से एलसीडी टीवी, चांदी की पायल, तांबे का कलश चोरी गया था। पुलिस ने इस मामले में 18 जून को चोरी का मामला 398/26 दर्ज किया। इससे पहले पुलिस ने चोरी के मामले में संदेही आर्यन चौहान उर्फ अनिकेत उर्फ डागी पिता स्वर्गीय गणेश चौहान उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित अर्जुन नगर (ArjunNagar) बस्ती में रहता है। आर्यन चौहान उर्फ अनिकेत उर्फ डागी (Aryan Chauhan (alias Aniket, alias Dagi)) के खिलाफ टीटी नगर, कमला नगर थाने में मारपीट, रंगदारी, चोरी समेत बारह मुकदमे पहले से दर्ज है। अब आरोपी ने हबीबगंज इलाके की तीन चोरी को करना कबूला है। उसने बताया कि रूचि बेलवंशी (Ruchi Belvanshi) के अलावा हॉस्टल में रहने वाली ऋतु त्रिवेदी (Ritu Trivedi) का लैपटॉप (Laptop) ले गया था। यह वारदात 21 फरवरी को उसने अंजाम दी थी। पुलिस ने बरामद संपत्ति की कीमत दो लाख रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।