Bhopal Cyber Fraud: फिजियो डॉक्टर के साथ पौने 22 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: पांच पैसा कंपनी का सीईओ बनकर बल्क ट्रेडिंग के नाम पर चौदह बार में रकम ऐंठी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। फिजियो डॉक्टर के साथ करीब पौने 22 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। जालसाज ने पांच पैसा कंपनी का सीईओ बनकर बल्क ट्रेडिंग करने पर मुनाफा का लालच दिया था। जिसके बाद उन्होंने चौदह किस्त में रकम जमा कर दी थी।

दस से पंद्रह फीसदी मुनाफा दिलाने का लालच दिया

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत राष्ट्रीय हेल्प लाइन में हुई थी। सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने कई खातों को इस मामले में ब्लॉक भी करा दिया है। पीड़ित मोहम्मद जाकिर सिद्दीकी पिता मोहम्मद हामिद उम्र 34 साल है। वे करोद में स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वह फिजियो डॉक्टर (Physiotherapist) भी है। उनके पास व्हाट्स एप पर 29 दिसंबर, 2025 को जुड़ने का मैसेज आया था। उसके एडमिन ने अपना नाम गौरव सेठ (Gaurav Seth) बताते हुए फोन पर बातचीत भी की थी। उसने पांच पैसा डिमेट कंपनी (5Paisa Demat Company) का सीईओ बताया था। गुगल सर्च करने पर वह कंपनी सेबी से अधिकृत भी पाई गई। जालसाज ने दस से पंद्रह फीसदी का मुनाफा दिलाने का लालच दिया। जिसके बाद मोहम्मद जाकिर सिद्दीकी (Mohammad Zakir Siddiqui) ने 31 दिसंबर, 2025 से 27 जनवरी, 2026 के बीच चौदह बार में 21 लाख, 74 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निवेश कर दी। उस वक्त कंपनी के सॉफ्टवेयर में मुनाफा मिलाकर 70 लाख रुपए का लाभांश दिख रहा था। उसमें से दस लाख रुपए निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने टैक्स के नाम पर 20 लाख रुपए मांगे। जिस कारण पीड़ित को सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) होने यकीन हो गया। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 536/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जालसाजों के मनी ट्रेल की जानकारी निकाल ली है। इस मामले के कुछ संदेहियों को दूसरे राज्यों की पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि पीड़ित के जमा राशि में से कितनी रकम मिली यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh News : थप्पड़ की गूंज मंत्रालय तक पहुंची

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!