Bhopal News: लेन-देन को लेकर चल रहा है पारिवारिक विवाद, लोहे की रॉड सिर पर लगी

भोपाल। अपने बेटे के साथ मिलकर भांजे पर मामा ने जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल सामान्य मारपीट की धाराएं लगाई है। हमले में लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया है।
लेन—देन को लेकर नाराज चल रहा था मामा
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील पाटील (Sunil Patil) और उसका बेटा उदय पाटील (Uday Patil) हैं। विवाद 15 जून की दोपहर लगभग एक बजे बरखेड़ा इलाके में हुआ था। हमले में कुनाल पाटील पिता शांताराम पाटील उम्र 22 साल जख्मी है। वह विजय मार्केट (Vijay Market) स्थित एन-2/ई-सेक्टर में रहते हैं। कुनाल पाटील (Kunal Patil) बीकाम अंतिम वर्ष का छात्र भी है। इसके अलावा वह बैंकों में होने वाली नीलामी में भी जाकर पैसा कमाता है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां मीना पाटील (Meena Patil) ने लगभग सात महीना पूर्व मामा को एक लाख, 10 हजार रुपए दिए थे। वह रकम मांगने को लेकर मामा नाराज चल रहा था। मामा ने डंडे से पीटा जबकि उसके बेटे ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया था। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 476/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।