Bhopal News: जिलाबदर बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Share

Bhopal News: एक साल के लिए राजधानी समेत छह जिलों में नहीं रहने के हुए थे आदेश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आदतन बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज पुलिस ने दबोचा है। उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह अपने घर के नजदीक घुमता पाया गया। आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी को कबाड़खाना इलाके से दबोचा

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी नासिर खान उर्फ मोटा (Nasir Khan@Mota) उम्र 28 साल है। वह काजीकैंप (Kazicamp) में रहता है। उसे भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ के अलावा नर्मदापुरम जिले की सीमाओं से बाहर रहने आदेश हुए थे। यह आदेश अप्रैल, 2026 में जारी हुए थे। आरोपी को कबाड़खाना (Kabadkhana) इलाके से दबोचा गया है। उसके खिलाफ हनुमानगंज, शाहजहांनाबाद और गौतम नगर थाने में मारपीट, तोड़फोड़ समेत दस प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीएसएनएल से रिटायर्ड एजीएम की पिस्टल चोरी
Don`t copy text!