Bhopal GRP News:मुख्य आरोपी को अब दबोच सकी जीआरपी,सोने के जेवरात समेत साढ़े आठ लाख रुपए का माल बरामद,कीमती सामान निकालकर बैग चलती ट्रेन से फेंक देता था

भोपाल। ट्रेनों में वारदात करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक व्यक्ति पूर्व में दबोच लिया गया था। लेकिन, जिसके पास चोरी और लूट का माल था वह अब पकड़ में आया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल,सोने के जेवरात समेत करीब साढ़े आठ लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।
पांच तोला से अधिक वजनी सोने का मंगलसूत्र हुआ बरामद
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार शमीम अख्तर (Shamim Akhtar) को पहले गिरफ्तार किया गया था। वह चोरी के मामले में संदेही था। उसने बताया था कि वारदात में उसका साथी भूरा उर्फ आशीष उम्र 20 साल भी शामिल था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी करोद चौराहे के नजदीक रहता है। भोपाल जीआरपी ने 12 जून को उसे दबोचा। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात के बाद वह बैग में रखे मोबाइल, टैबलेट, सोने के जेवरात और नकदी निकालकर बैग और बाकी सामान चलती ट्रेन (Train) से बाहर फेंक देता था। उसके कब्जे से पुलिस को वन प्लस नॉट-3 मोबाइल, सैमसंग टैबलेट और करीब पांच तोला से अधिक वजनी सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ है। भूरा उर्फ आशीष (Bhoora@Ashish) के खिलाफ भोपाल जीआरपी के अलावा निशातपुरा और हनुमानगंज थानों में कई प्रकरण पहले से दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि उससे अन्य माल की बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।