Bhopal Live-In Relation: तीन साल से कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला एक युवती ने दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी उसका मौसेरा भाई है। इस मामले की जांच भेापाल (Bhopal Live-In Relation) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले वह प्रेम करने का झांसा देकर तीन साल तक रेप करता रहा। शादी करने की बारी आई तो उसने रिश्तेदार बताकर बंधन में बंधने से इंकार कर दिया था।
लिव इन पार्टनर ने शादी से किया इंकार
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसके साथ 2023 में आरोपी संपर्क में आया। दोनों सीहोर (Sehore) जिले के दोराहा में स्थित एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साथ लिव इन में रहने लगे। पीड़िती मंडीदीप में स्थित एक कारखाने में नौकरी करती है। जबकि उसका लिव इन पार्टनर (Live-In Partner) बैंक में प्रायवेट नौकरी करता था। पीड़िता निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। आरोपी लंबे समय से शादी करने से बच रहा था। जिस कारण वह 13 जून को थाने पहुंच गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 517/26 दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।