Bhopal Fraud News: सोने के बिस्कुट के बदले में हार का किया था सौदा,संदिग्धों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल। राजधानी के एक सर्राफा कारेाबारी से 45 लाख रुपए की ठगी की वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। जालसाज ने जयपुर का सर्राफा कारोबारी बनकर पहले परिचय बढ़ाया फिर अपने इरादों को अंजाम देकर चंपत हो गया। पुलिस जिन नंबरों से बातचीत हुई उसके बारे में पता लगा रही है।
पार्सल में भेजे जालसाज ने तीन सोने के नकली बिस्कुट
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार सुनील बेलानी (Sunil Belani) कोहेफिजा स्थित एयरपोर्ट कॉलोनी (Airport Colony) में रहते हैं। उनकी चौक बाजार में गायत्री ज्वेर्ल्स (Gayatri Jewels) नाम से दुकान है। उनके पास 11 जून को एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने बताया कि वह भी सर्राफा कारोबारी (Bullion Trade) है। वह जोधपुर में रहता है और उसका बेटा कारोबार संभालता है। उसने सुनील बेलानी को भरोसे में लेने के लिए कुछ दिन पहले लगाई गई प्रदर्शन के जेवरातों की डिजाइन की काफी तारीफ की थी। उसमें से एक डिजाईन को खरीदने की इच्छा उन्होंने जताई। जालसाज ने कहा कि उसके पास समस्या है। वह नकदी की बजाय सोने का बिस्कुट (Gold Biscuits) लागत के साथ दे देगा। इस बातचीत के बाद सौदा तय होने पर जालसाज ने 13 जून की शाम को उसका नौकर बताकर सुनील बेलानी के पास भेजा। वह उनके बताए ठिकाने पर पहुंचा और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने आकर बेलानी को फोन लगाया। उन्होंने तीन सौ ग्राम वजनी सोने का हार पार्सल करके नौकर ज्ञान सिंह (Gyan Singh) को भेज दिया। वह जालसाज से पार्सल लेकर दुकान वापस आ गया। ज्ञान सिंह को जो पार्सल जालसाज ने दिया उसे खोला तो उसमें तीन बिस्कुट मिले। लेकिन, उसकी जांच की गई तो वह नकली थे। इसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। कोतवाली थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 133/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई गणेश लाल रावसे (SI Ganesh Lal Rawse) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर सारे बंद चल रहे हैं। जहां पार्सल लेन-देन हुआ वहां कैमरा नहीं हैं। कारोबारी ने दुकान में आरोपियों को बुलाया भी नहीं था। इसलिए अब सिम नंबर के जरिए संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारी ज्ञान सिंह के बताए हुलिए के अनुसार पोर्टेट बनाने का काम किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।