Bhopal News: शराबी पति को घर की दहलीज पार करने से पत्नी ने रोका

Share

Bhopal News: भीतर जाने के लिए धक्का दिया तो अचेत हुई पत्नी, दोबारा सांस ही नहीं लौटी

Bhopal News
File Image

भोपाल। नशे की लत से होने वाली पारिवारिक कलह ने एक बार फिर एक परिवार पर संकट उत्पन्न कर दिया है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र का है। पति नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी दहलीज पर खड़ी होकर अड़ गई। उसने कहा कि वह उसे आज घर के भीतर जाने नहीं देगी। इसी दौरान भीतर जाने को लेकर हुए संघर्ष के बाद महिला अचेत हो गई। जिसको अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 जून की रात बंजारा बस्ती में लगभग दस बजे हुई। यहां 30 वर्षीय बबीता अहिरवार (Babita Ahirwar)  रहती है। पति सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) के साथ उसकी शादी 2017 में हुई थी। पति फेब्रिकेशन का काम करता है। शादी के बाद बच्चे भी हुए। पति शराब ज्यादा पीता था जिस कारण घर में कलह होती थी। उसी कलह के चलते पति—पत्नी के बीच घमासान हुआ। यह देखकर सात साल का बेटा समर्थ अहिरवार (Samarth Ahirwar) घबरा गया। वह नजदीक रहने वाले नाना हरनाम सिंह (Harnam Singh) को ले आया। वह आते तब तक उसकी मां बेसुध हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम कर लिया है। हत्या जैसे आरोपों को लेकर पुलिस ने घटना स्थल का परीक्षण भी किया। घर में टूटी हुई चूड़ी के निशान मिले हैं। जबकि बबीता अहिरवार के शरीर में किसी तरह के चोट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुमठी का ताला चटकाने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!