Bhopal News: एफआईआर न करने का भरोसा लेकर पैसा लौटाने का देती रही नौकरानी झांसा

भोपाल। बीमा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से नकदी चोरी हो गई। इस मामले में उन्होंने आरोप घरेलू नौकरानी पर लगाया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन संदेही की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पैसा लौटाने का वादा कर मोबाइल बंद कर लिया
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सुबोध कुमार गार्गव पिता स्वर्गीय एनके गार्गव उम्र 61 साल सुरेंद्र पैलेस (Surendra Palace) के पास वैशाली अपार्टमेंट (Vaishali Apartments) में रहते हैं। वे बीमा कंपनी (Insurance Company) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने के दो सप्ताह के भीतर में उनके घर के बैग में लगभग सवा एक लाख रुपए थे। इसमें से 94 हजार रुपए गायब थे। इस बारे में पूछा गया तो पत्नी ज्योति गार्गव (Jyoti Gargav) ने बताया कि उस बैग को खोलते हुए नौकरानी संजना कुशवाहा (Sanjna Kushwah) को देखा था। इसलिए सुबोध कुमार गार्गव (Subodh Kumar Gargav) ने उससे सहानुभूति जताते हुए उससे बातचीत की। उसने पैसा निकालना कबूल लिया और यकीन दिलाया कि यदि मामला पुलिस तक नहीं जाता है तो वह पैसा भी लौटा देगी। वृद्ध दंपति ने पुलिस को खबर नहीं की और इंतजार किया। लेकिन, संजना कुशवाहा ने सिर्फ पांच हजार रुपए वापस लौटाए। बाकी रकम वापस करने को लेकर वह व्हाट्स एप चैट में तारीख लेती रही। अब उसने अपना मोबाइल (Mobile) ही बंद कर लिया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 381/26 दर्ज कर लिया है। मामले में संदेही संजना कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी के मीरा मंदिर (Meera Mandir) के पास रहती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।