Bhopal News: घर में रखा माल निकाल रहा था चोर तभी घर मालिक आ गया

Share

Bhopal News:  दस दिन के भीतर में नकदी, जेवर समेत हजारों रुपए का माल समेटा, पकड़ते उससे पहले दीवार फांदकर भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बुजुर्गों की एक पुरानी कहावत है ‘ऊँट की चोरी निहोरे निहोरे’। इसका मतलब होता है ‘कोई बुराई अपनी छुपाना चाहता हो वह छुप नहीं सकती’। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाने में पहुंचा है। दरअसल, एक मकान लगभग ग्यारह दिनों से बंद था। जिसके भीतर घुसकर उसी कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति माल समेटकर जा रहा था। एक दिन ऐसा करते वक्त घर मालिक आ गया। पूरा मामला ही उजागर हो गया। अब वह व्यक्ति पुलिस थाने में हवालात के पीछे है।

चोर को दीवार कूदकर जाते मकान मालिक ने देखा

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार अब्दुल अजीम पिता अब्दुल हफीज उम्र 44 साल नगर निगम कॉलोनी (Nagar Nigam Colony) में रहते हैं। वे काजीकैंप में इत्र की दुकान में नौकरी करते हैं। उन्हें नागपुर (Nagpur) में रिश्तेदारी की एक शादी में 1 जून को पूरे परिवार के साथ जाना था। वहां से अब्दुल अजीम (Abdul Azeem)  12 जून की सुबह लगभग छह बजे घर पहुंचे। उन्होंने मकान का ताला खोला और भीतर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वह एक—एक कमरे को देखते हुए जैसे ही पिछले हिस्से में पहुंचे तो एक व्यक्ति निकलकर भागता दिखा। उसने घर के भीतर आने और जाने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी के ऊपर प्लास्टिक की तगाड़ी रखकर कूद गया। जब वह कूद रहा था तब उसका चेहरा घर मालिक ने देख लिया। वह मोहल्ले में रहने वाला बुआस नाम का लड़का था। उन्होंने अलमारी में देखा तो नकदी 25 हजार रुपए, गैस सिलेंडर, मिक्सर मशीन, प्रेस समेत अन्य सामान नहीं मिला। वह संदिग्ध हर रोज आकर धीरे—धीरे माल निकालकर ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 161/26 दर्ज कर लिया है। इस मामले के संदेही बुआस को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि आधिकारिक रुप से गिरफ्तारी पुलिस ने अभी नहीं बताई है

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop Viral Video: भोपाल के एक एसआई की करतूत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!