Bhopal News: राजधानी से पांच नाबालिग किशोरियों का अपहरण

Share

Bhopal News: बारह से सत्रह साल की उम्र, पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी फिर जांच में मामला संदिग्ध पाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी से पांच नाबालिग किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। इनकी उम्र बारह से सत्रह साल के बीच है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार भोपाल (Bhopal News) पुलिस ने गुमशुदगी के बाद सभी प्रकरणों में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन थाना क्षेत्रों से गायब है नाबालिग

पुलिस के अनुसार हबीबगंज (Habibganj) इलाके में स्थित श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती से पंद्रह साल की नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट 11 जून को थाने पहुंची थी। जिसमें पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसी तरह गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित विकास नगर (Vikas Nagar)  बस्ती से इसी दिन 17 वर्षीय लापता हो गई। वहीं बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र के नजदीक बस्ती से 12 वर्षीय नाबालिग 11 जून से गायब है। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) से 16 वर्षीय नाबालिग 12 जून से लापता है। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित रतन कॉलोनी (Ratan Colony) से 15 वर्षीय बालिका 12 जून से लापता है। पुलिस को सभी मामलों में संदिग्ध गतिविधियों और आचरण के सुराग मिले हैं। जिसकी तस्दीक के लिए भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Bulling: अधेड़ ने पकड़ा युवती का हाथ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!