Bhopal News: पिता—पुत्र और उसके साथियों ने ईडी ऑफिस में मचाया उत्पात

Share

Bhopal News: एक सप्ताह पहले हुई थी तोड़फोड़, काम को लेकर डपटने पर अधिकारियों के साथ की गई अभद्रता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ईडी ऑफिस के भीतर घुसकर पिता—पुत्र और उनके साथ आए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। वारदात आठ दिन पहले हुई थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी सफाई कर्मचारी है जिसको काम करने को लेकर अफसरों ने डपट दिया था। जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

परिसर की सफाई को लेकर अधिकारियों ने जताई थी नाराजगी

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी नीतेश धौलपुरे (Nitesh Dhaulpure) है। वह भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कार्यालय के भीतर स्थित ईडी ऑफिस (ED Office) में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। वह कुछ दिनों की छुट्टी के बाद काम पर लौटा तो अधिकारियों ने उसे परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर उसकी अधिकारियों से कहासुनी शुरु हो गई। उसने बहस होने के बाद अगले दिन 2 जून को पिता मुकेश धौलपुरे (Mukesh Dhaulpure) और कुछ अन्य लोगों को लेकर ऑफिस पहुंच गया। वहां उसने कर्मचारियों और अधिकारियों से गाली-गलौज करते हुए सामान को उठाकर तोड़ना शुरु कर दिया। हंगामे के कारण परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह स्थिति को संभाला गया और पुलिस की मदद ली गई। ईडी अफसरों ने कर्मचारी दिलीप आर्य (Dilip Arya) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद 10 जून की रात एमपी नगर थाना पुलिस ने नीतेश धौलपुरे, उसके पिता मुकेश धौलपुरे समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण 219/26 दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान हुए नुकसान का आंकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें:   मां-बेटी की हत्या, पति फंदे पर लटका मिला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!